भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने आएगी. एक तरफ अफगानी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बड़े बदलाव किए हैं तो वहीं टीम इंडिया ने भी तीन बड़े बदलाव किए हैं.
प्लेइंग इलेवन में 7 बदलाव
भारत और अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 7 बदलाव किए हैं. सबसे पहले भारतीय टीम की बात करें तो अर्शदीप सिंह, केएल राहुल और कुलदीप यादव के रूप में तीन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रिसिध कृष्णा की वापसी हुई है.
वहीं अफगानिस्तान टीम में मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.
आपको बता दें कि तीसरे वनडे मैच से पहले हर्षित राणा भारतीय टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया. हर्षित का फोकस फिलहाल आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पर है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 मिस करने के बाद हर्षित की टीम इंडिया में वापसी हुई है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।
यह भी पढ़ें:
दिल्ली कैपिटल्स का बदला लेने वाला मालिक ऋषभ पंत पर आते ही इतने करोड़ खर्च करने को तैयार; व्यापार सौदे पर अपडेट
अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच की भविष्यवाणी





Leave a Reply