IND vs ZIM: भारतीय गेंदबाजों की रफ्तार से हारा जिम्बाब्वे, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत का लक्ष्य 126 रन है

जिम्बाब्वे ने पहले टी20 मैच में 125 रन बनाए हैं. टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी चुनी. मयंक यादव ने मैच की पहली ही गेंद पर मेजबान जिम्बाब्वे को झटका दे दिया. जिम्बाब्वे के बल्लेबाज तीन तेज गेंदबाजों मयंक यादव, अशोक शर्मा और प्रिंस यादव की तेज गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके.

मैच की शुरुआत विकेट से हुई, जब मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर दिया. मयंक टी-20 पारी की पहली गेंद पर दो या उससे अधिक बार विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो बार टी20 पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है.

इस मैच से रफ्तार के नए बादशाह अशोक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है. उन्होंने कोई विकेट तो नहीं लिया, लेकिन कसी हुई गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन दिए. कुछ ही देर में स्कोर 64 रन होने तक जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.

इस बीच वेस्ले मधेवेरे और तादिवानाशे मारुमानी ने 57 रनों की बेहद अहम साझेदारी की और किसी तरह जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार पहुंचाया.

अद्यतन प्रगति पर है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *