क्रिकेट की दुनिया में लॉर्ड्स का मैदान अपनी खास पहचान रखता है. अब इसी मैदान पर एक नया इतिहास बनने जा रहा है. शुक्रवार 10 जुलाई से भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी. यह मैच बेहद खास है क्योंकि लॉर्ड्स के 142 साल के इतिहास में पहली बार यहां महिलाओं का टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की निराशा को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी.
यह भी पढ़ें- भारत क्यों हारा बनाम ENG: भारत लगातार दूसरी सीरीज हारा, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सभी ‘फेल’, क्या है वजह?
कब खेला जाएगा मैच
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शुक्रवार, 10 जुलाई से खेला जाएगा।
कहां होगा मैच
यह ऐतिहासिक मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
मैच कितने बजे शुरू होगा
भारतीय समय के मुताबिक मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
टॉस कितने बजे होगा
टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा.
टीवी पर लाइव कहां देखें
इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।
मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
इस टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इंग्लैंड महिला टीम
नैट साइवर ब्रंट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टनी कोलमैन्स, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैंब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग
भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, ऋचा घोष, प्रिया पुनिया, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, सयाली सतघरे, शैफाली वर्मा, नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा, एन श्री चरणी
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाला यह मैच सिर्फ एक टेस्ट मैच नहीं बल्कि महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार मौका है. दोनों टीमें नई शुरुआत की उम्मीद के साथ उतरेंगी. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस ऐतिहासिक मैच पर टिकी रहेंगी.
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढह गया टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा!






Leave a Reply