स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को कभी जेल में बितानी पड़ी थी रात, सोशल मीडिया पर है एक बड़े स्टार, Munnawar Faruqi Biography

Munnawar Faruqi Biography

Munnawar Faruqi Biography: कभी जेल में बितानी पड़ी थी रात, आज सोशल मीडिया पर बन चुके हैं एक बड़े स्टार….. अपनी कॉमेडी से करते हैं दर्शकों के दिलों पर राज, लेकिन बहुत लोग करते हैं इनसे नफरत…… बचपन में पैसों की तंगी के कारण मां ने कर ली थी आत्महत्या, उधार लेकर किया था पिता का अंतिम संस्कार…. दोस्तों हम बात कर रहे हैं मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की, जो इन दिनों बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं।

मुनव्वर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा था, जब वो बर्तन की दुकान पर सेल्मैन का काम किया करते थे। 

थोड़ा फेमस हुए तो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। कई आरोप उन पर लगाए गए। मुनव्वर फारूकी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। आज आपको मुनव्वर फारूकी की लाइफ से जुड़ी उन बातों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। 

Munnawar Faruqi Biography

28 जनवरी, 1992 को गुजरात के जूनागढ़ में उनका जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारूकी है। वे एक इस्लामिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। घर में उनके अलावा मां-बाप, दादी और तीन बहने थे। पिता एक ड्राइवर थे, लेकिन उन्होंने कभी एक पिता होने का फर्ज नहीं निभाया। घर का सारा खर्चा मां ही चलाती थी। मां, पापड़ और चकली बनाकर बेचा करती थी, जिससे पूरा घर चलता था। 

बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी मां ने ही कराई। कई बार मुनव्वर की मां को पैसे उधार भी लेने पड़ते थे। मुनव्वर अपने घर में सबसे ज्यादा मां से प्यार करते थे। लेकिन मां को पिता बहुत मारा करते थे। खूब खरी खोटी सुनाया करते थे। जिन लोगों से मां पैसे उधार लेती, वो भी घर आकर सुनाया करते थे। मुनव्वर को ये सब देखकर अच्छा नहीं लगता था।

एक बार मुनव्वर की बहन घर से भाग जाती है, जिसके लिए उनके पिता और दादी, मुनव्वर की मां को ही जिम्मेदार बताते हैं। एक बार एक शख्स मां को 3500 रुपए लौटाने के लिए बहुत परेशान कर रहा था, लेकिन मां के पास पैसे नहीं थे। इसीलिए मां ने तेजाब पी लिया। 

मुनव्वर उस रात अपनी दादी के साथ सोए थे और जब वो सोकर उठे तो पता चला कि उनकी मां को अस्पताल ले जाया गया है। वो अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स को कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या हुआ है। परिवार के लोग डॉक्टर से सच छुपा रहे थे। तभी मुनव्वर को पता चला कि मां न तेजाब पी लिया और उन्होंने डॉक्टर को सच बता दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मां के देहांत के वक्त मुनव्वर सिर्फ 13 साल के थे। बचपन में मुनव्वर का घर भी जल गया था। 

साल 2002 में गोधरा कांड के बाद जब गुजरात में दंगे भ़डक गए तो कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। उन्हीं दंगों में फारूकी का घर भी जलकर राख हो गया था। बच्चों की परवरिश और काम की तलाश में मुनव्वर के पिता मुंबई आ गए। साल 2008 में वो मुंबई आए। मुंबई में मुनव्वर ने 17 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था।

उनके ऊपर बहनों की जिम्मेदारी थी। उन्होंने एक बर्तन की दुकान पर सेल्समैन के तौर पर काम करना शुरू किया। लेकिन मुनव्वर को पता था कि वो इस चीज के लिए नहीं बने हैं। रात को वे कंप्यूटर कोर्स सीखने लगे। दिन में नौकरी और रात को कोर्स के कारण वो ठीक से सो भी नहीं पाते थे। कुछ जिम्मेदारियां भी उन्हें सोने नहीं देती थी। 

इसके बाद मुनव्वर ने एक ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी शुरू की। यहां पर कभी कभी वो शायरियां भी लिखा करते थे और कुछ लाइन्स ग्राफिक्स में अपने मन से जोड़ दिया करते। एक बार फारूकी एक एड की शूटिंग देखने जाते थे। एड के दौरान एक स्टैंडअप कॉमेडियन की जरूरत पड़ती है, जो दो लाइन माइक पर बोल सके।

जब डायरेक्टर ने पूछा कि क्या ऑडियंस में से कोई ये करना चाहेगा तो मुनव्वर फारूकी आगे आए। उन्होंने माइक पर दो लाइन बोलकर सभी को इंप्रेस कर दिया। उन्हें लोगों ने स्टैंड अप कॉमेडी करने की सलाह दी। इसके बाद मुनव्वर अपनी नौकरी के साथ साथ पार्ट टाइम स्टैंडअप कॉमेडी करने लगे। उनकी कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आती थी। 

उन्होंने अपना पहला शो मुंबई के मलाड में किया था। यह शो हिट साबित हुआ। जब उनके शो हिट होने लगे तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी और फुल टाइम स्टैंड अप कॉमेडियन का प्रोफेशन अपना लिया। ओपन माइक शोज में भी वो जाने लगे। लेकिन कई बार किसी की कामयाबी कुछ लोगों को रास नहीं आती। और वही मुनव्वर फारूकी के साथ भी हुआ। मुनव्वर फारूकी ने अपना यूट्यूब चैनल खोला और उस पर वीडियोज अपलोड करनी शुरू कर दी। उनकी वीडियोज भी धीरे धीरे हिट होने लगी था। 

जनवरी 2021 मुनव्वर की जिंदगी का टर्निंग पॉइन्ट साबित होता है। वो इंदौर में एक शो कर रहे होते है और शो के बीच में से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। मुनव्वर पर आरोप लगाए जाते हैं कि अपने शो में वो हिंदू देवी देवताओं का अपमान करते हैं। बीजेपी एमएलए के बेटे की शिकायत के बाद फारूकी को गिरफ्तार किया गया।

उनका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें वो मां सीता और प्रभु श्रीराम का मजाक उडाते हैं। इसके अलावा मोदी सरकार, अमित शाह, गोधरा कांड, एनआरसी और चौकीदार जैसे मुद्दों पर भी कॉमेडी किया करते थे, और ये सब बातें भक्तों को पसंद नहीं आई। 

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर करीब 35 दिन के बाद उन्हें इंदौर की जेल से रिहा किया गया, लेकिन उनके शोज का जगह जगह बॉयकॉट किया गया। लोग फारूकी का बहिष्कार करने लगे और उन्हें हिंदू विरोधी कॉमेडियन का तमगा दे दिया गया। अक्टूबर नवंबर तक उनके कई शोज कैंसिल हुए। लेकिन मुनव्वर ने हार नहीं मानी। वो सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते रहे। 

2022 में मुनव्वर फारूकी ने कंगना रनौत के शो लॉकअप में शिरकत की और इस शो में उन्होंने फिर अपनी पहचान बनाई। शो में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और वो विनर भी रहे। उनका नाम अंजलि अरोड़ा के साथ जोड़ा गया और दोनों की जोड़ी ने मिलकर फैंस का मनोरंजन किया।

लेकिन दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता था। असल में शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने अपनी लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने पहली बार बताया कि वो शादीशुदा है और उनका एक बेटा भी है। उनकी शादी जैस्मिन के साथ हुई थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। 

मुनव्वर ने यह भी बताया था कि वो पिछले 1.5 साल से अपने बेटे से नहीं मिले हैं और शो के बाद वो सबसे पहले बेटे से ही मिलने जाएंगे। फारूकी ने अपने घर जलने से लेकर अपनी मां के साथ बिताएं लम्हों को भी याद किया। साथ ही यह भी बताया कि घर पर पिता का बर्ताव कैसा था। मुनव्वर फारूकी के पिता का साल 2020 में देहांत हो गया था। उस समय फारूकी के पास पिता के अंतिम संस्कार के भी पैसे नहीं बचे थे। उधार लेकर उन्होंने पिता का क्रिया कर्म संपन्न किया। 

मुनव्वर फारूकी ने इसके अलावा भी लाइफ में कई उतार चढ़ाव झेले हैं, लेकिन आज वो एक बड़े स्टार बन गए हैं। उनके ऊपर अब भी हिंदू देवी देवताओं के अपमान करने और लोगों की भागवनाओं को आहत करने के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन फारूकी का कहना है कि वो एक कॉमेडियन है और उनका काम लोगों को हंसाना है। उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। मुनव्वर फारूकी की नेटवर्थ आज करोड़ों में है। अपने एक शो के लिए वो 5 से 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। 

फारूकी सोशल मीडिया से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है। तो वहीं यूट्यूब पर उनके दो चैनल्स हैं। मुनव्वर फारूकी नाम के चैनल पर 42 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है तो वहीं मुनव्वर फारूकी 2.0 चैनल पर भी 6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स है। अपने दूसरे चैनल पर वो गेमिंग वीडियोज़ और लाइव स्ट्रीमिंग से रिलेटेड वीडियोज़ पोस्ट करते हैं। 

हाल ही बिगबॉस सीजन 17 का धमाकेदार आगाज हुआ है और एक बार फिर मुनव्वर फारूकी सुर्खियों में आ गए हैं। उन्हें इस बार बिगबॉस के घर में जगह मिली है और फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं। बिगबॉस में उनका मुकाबला ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा जैसे कंटेस्टेंट्स से हैं। 

शो शुरू होती ही कंट्रोवर्सी भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बिगबॉस के घर में रहने के लिए मुनव्वर फारूकी को मोटी रकम दी जा रही है। उन्हें हर हफ्ते 7 से 8 लाख रुपए मिलेंगे। देखना रोमांचक होगा कि इस शो में उनका सफर कितना लंबा रहता है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि वो टॉप 3 में अपनी जगह जरूर बनाएंगे। बिगबॉस सीजन 17 में आप किस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *