IPL 2023: संजय मांजरेकर ने की आई पी एल 2023 की विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया आईपीएल का चैंपियन, Sanjay Manjrekar Predicted Winner of IPL 2023

Sanjay Manjrekar Predicted Winner of IPL 2023

Sanjay Manjrekar Predicted Winner of IPL 2023: IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। बता दे कि इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कल शाम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। वही आई पी एल 2023 के शुरू होने से पहले ही पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने आई पी एल 2023 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल एक इंटरव्यू में संजय मांजरेकर ने आई पी एल 2023 की विजेता टीम की भविष्यवाणी की है।

Sanjay Manjrekar Predicted Winner of IPL 2023

Sanjay Manjrekar Predicted Winner of IPL 2023

ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू के दौरान संजय मांजरेकर ने उस टीम का नाम बताया जो कि आई पी एल 2023 में ट्रॉफी उठाएगी। इसके अलावा संजय मांजरेकर ने आई पी एल 2023 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज के बारे में भी भविष्यवाणी की है।

यह टीम बनेगी आई पी एल 2023 की चैंपियन

एक इंटरव्यू के दौरान जब संजय मांजरेकर से पूछा गया कि क्या इस सीजन में विराट कोहली की टीम आईपीएल ट्रॉफी जीत पाएगी तो इसके जवाब में संजय मांजरेकर ने जवाब दिया कि आरसीबी का बॉलिंग अटैक बेहतरीन है और मुझे लगता है कि इस साल विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ट्रॉफी जीतेगी। वही संजय मांजरेकर ने आगे बताया कि इस सीजन आरसीबी के लिए फाफ डू प्लेसिस बहुत रन बनाएंगे।

यह गेंदबाज फेंकेगा सबसे तेज गेंद

जब संजय मांजरेकर से पूछा गया कि क्या इस सीजन तेज गेंदबाज उमरान मलिक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक पाएंगे? इस पर संजय मांजरेकर ने जवाब दिया कि जरूर ऐसा हो सकता है।

इसके अलावा जब संजय मांजरेकर से यह पूछा गया कि क्या इस बार धोनी अपनी टीम को चैंपियन बना कर आईपीएल को अलविदा कहेंगे तो इस पर संजय मांजरेकर ने कहा कि धोनी को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है। हम सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल अलग फैसले लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *