ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; एक महान उपलब्धि हासिल की

जिम्बाब्वे ने दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 13 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. बेन कुरेन के नाबाद शतक और फिर गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने बांग्लादेश को 234 के स्कोर पर समेट दिया.

हरारे में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 247 रन बनाए. एक समय बांग्लादेश ने सिर्फ 3 विकेट खोकर 169 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी 15 ओवर में कोई भी बल्लेबाज जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका.

248 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश ने 42वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और उसके 5 विकेट बाकी थे. बांग्लादेश की टीम आसान जीत की ओर बढ़ रही थी और उसे 49 गेंदों में सिर्फ 41 रन बनाने थे. लेकिन नुरुल हसन (38 रन) के आउट होने के बाद जो विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ वह पूरी टीम के आउट होने के बाद ही खत्म हुआ. बांग्लादेश ने अपने आखिरी 5 विकेट महज 27 रन के अंदर गंवा दिए.

बेन कुरेन का पहला शतक

ओपनर बेन कुरेन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में वह 135 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की. उनके अलावा ब्रैड इवांस ने 38 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर जिम्बाब्वे को 247 के स्कोर तक पहुंचाया.

गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान रिचर्ड नागारावा ने टीम का नेतृत्व किया और सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. ब्लेसिंग मुजाराबानी और ब्रैड इवांस ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट और वेस्ले मधेवेरे को एक-एक सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:

चौथे टी20 के दौरान टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, इंग्लैंड के 2 खतरनाक खिलाड़ी सीरीज से बाहर.

आईपीएल में कहर बरपाने ​​वाले 5 तेज गेंदबाजों को नजरअंदाज किया गया, टीम इंडिया में शून्य विकेट लेने वाले गेंदबाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *