पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि पीओजेके में विरोध प्रदर्शन वास्तव में वहां के लोगों के गुस्से का नतीजा है क्योंकि वे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में दशकों से शोषण, बुनियादी अधिकारों की कमी और प्रशासनिक अत्याचारों का सामना कर रहे हैं।
दुनिया को पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना चाहिए: भारत
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘स्थानीय लोगों की वैध शिकायतों को दूर करने के बजाय, पाकिस्तान सरकार ने पुलिस के माध्यम से क्रूरता को अंजाम देना शुरू कर दिया. प्रशासन ने असहाय महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया, भोजन और दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रोक दी, इंटरनेट काट दिया और निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की जान चली गई। हमें उम्मीद है कि बाकी दुनिया इन गंभीर अत्याचारों और गलत कामों के लिए पाकिस्तान को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराएगी।
PoK में सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी
ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करने का ऐलान किया है. JAAC ने पूरे इलाके के लोगों से बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. पीओके में हाल ही में हुई अशांति में दर्जनों लोग मारे गए थे. JAAC ने रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में दो और जवान शहीद हो गए. पीओके में पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही कार्रवाई से इलाके में तनाव बढ़ गया है.
रविवार (12 जुलाई 2026) को पीओजेके में पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) की शांतिपूर्ण विरोध रैली पर गोलीबारी की। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उस प्रदर्शन में करीब 40 हजार लोग जुटे थे. जेएएसी का आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी






Leave a Reply