News4Life

Life Changing News & Views

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 159 रनों का लक्ष्य, टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों की नहीं चली बल्लेबाजी

2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं. यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को 159 रनों का लक्ष्य दिया है. हालांकि, भारत के स्टार खिलाड़ियों ने आज बल्लेबाजी नहीं की. ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना 12 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 17 रन ही बना सकीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 22 गेंदों में सिर्फ 24 रन बनाए.

टीम इंडिया तूफानी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई

स्मृति मंधाना के 12 गेंदों में 17 रन और शेफाली वर्मा के 15 गेंदों में 31 रनों ने टीम इंडिया को शानदार तूफानी शुरुआत दी. भारत ने पावरप्ले में 59 रन बनाए थे. इन दोनों के आउट होने के बाद एक बार फिर मध्यक्रम से कोई रन नहीं बना. यास्तिका भाटिया 13 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बना सकीं. उनके बल्ले से तीन चौके निकले. जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. उन्होंने 14 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ 12 रन बनाए.

कप्तान हरमनप्रीत कौर भी तेजी से रन बनाने में नाकाम रहीं. उन्होंने 22 गेंदों में 24 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले. दीप्ति शर्मा ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. दीप्ति ने 21 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 29 रनों की अहम पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 14 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए. अंत में अरुंधति रेड्डी सात गेंदों में छह रन और प्रेमा रावत दो गेंदों में तीन रन बनाकर नाबाद लौटीं.

साउथ अफ्रीका के लिए मैरिजेन कैप ने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए. शबनीम इस्माइल को भी दो सफलताएं मिलीं. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए. एन म्लाबा, अयाबोंगा खाका और नंदिनी डी क्लार्क को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका.

ये भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने जीती त्रिकोणीय सीरीज, 66 रनों से जीता फाइनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *