News4Life

Life Changing News & Views

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने जीती त्रिकोणीय सीरीज, 66 रनों से जीता फाइनल

ट्राई सीरीज भारत ने जीत ली है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 66 रनों से जीत हासिल की. भारत की इस जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी. इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा. इंडिया-ए ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ए टीम 311 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में यश ठाकुर और विपराज निगम ने 3-3 विकेट लिए.

भारत के लिए प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ने 8.5 ओवर में 132 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. प्रियांश आर्य ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला. वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 94 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रनों का योगदान दिया.

कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया. तिलक ने 90 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला. जबकि कुमार कुशाग्र 36 रन, सूर्यांश शेडगे 02, निशांत सिंधु 16 और विपराज निगम 27 रन बनाकर आउट हुए. अंकुल रॉय ने आख़िरकार सिर्फ 15 गेंदों में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस तरह इंडिया ए ने 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

जवाब में श्रीलंकाई टीम 47.1 ओवर में 311 रन ही बना सकी. निरोशन डिकवेला 25, अविष्का फर्नांडो 03, नुवांडु फर्नांडो 21, सादिरा समाराविक्रमा 52, सहान आर्चिंगय 38, रविन्दु फर्नांडो 19, विजयकांत व्यासकांत 39, मोहम्मद शिराज 21 और दुलज समुधिता 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत द्वारा दिए गए पहाड़ जैसे स्कोर के सामने श्रीलंकाई टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी.

भारत की ओर से गेंदबाजी में यश ठाकुर ने 7 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिए. अशोक शर्मा ने 9 ओवर में 75 रन दिये और एक विकेट लिया. विप्रराज निगम ने 9.1 ओवर में 60 रन देकर तीन श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं अंकुल रॉय ने 9 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए. तिलक वर्मा को भी एक विकेट मिला.

ये भी पढ़ें-

शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, फिर भी टीम इंडिया से कटा इस खिलाड़ी का पत्ता; पूरी दुनिया स्तब्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *