पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को एडिनबर्ग में एक समारोह में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उनके शामिल होने के बाद, ICC हॉल ऑफ फेम सदस्यों की कुल संख्या 125 हो गई है। भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाने वाले गांगुली ने 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और अपने पहले दो टेस्ट मैचों में दो शतक बनाए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 42.17 की औसत से कुल 7212 रन और वनडे में 41.02 की औसत से 11,363 रन बनाए। सफेद गेंद वाले क्रिकेट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ शानदार ओपनिंग जोड़ी बनाई। इन दोनों ने 136 बार एक साथ ओपनिंग की और 21 शतकीय साझेदारियों के साथ रिकॉर्ड 6609 रन जोड़े।
इस सम्मान पर क्या बोले सौरव गांगुली?
गांगुली ने कहा, “क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में मेरा नाम शामिल होना मेरे लिए सबसे यादगार पलों में से एक होगा। भारत का प्रतिनिधित्व करना और खेल के कई महान खिलाड़ियों के साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और अब इस तरह से पहचाना जाना वास्तव में विशेष है। खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और मुझे उम्मीद है कि मैं आने वाले वर्षों में खेल की सेवा करना जारी रखूंगा।”
यह भी पढ़ें- विंबलडन फाइनल: विंबलडन पहुंचे वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, सूट-बूट में लग रहे थे हीरो; ‘सिक्सर किंग’ के साथ
बतौर कप्तान टीम इंडिया को दुनिया भर में पहचान दिलाई
गांगुली का सबसे बड़ा योगदान टीम इंडिया में कप्तान के तौर पर था. 2000 में मैच फिक्सिंग विवाद के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली और भारत को देश के बाहर भी एक मजबूत टीम बनाया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 में इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज़ जीती और उसी साल बाद में चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता बना। 2003 में उनकी कप्तानी में टीम 2003 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची। जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट क्रिकेट में, गांगुली की टीम ने 2000-01 में घरेलू मैदान पर प्रसिद्ध बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया और फिर 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ 1-1 से ड्रा कराई।
अंजुम चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया
गांगुली के अलावा महिला क्रिकेट को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाली अंजुम चोपड़ा को भी ये सम्मान मिला. बाएं हाथ के बल्लेबाज चोपड़ा ने तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी की। 1995 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। वह 1000 एकदिवसीय रन बनाने और 100 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला थीं। उन्होंने 2000 और 2005 वनडे विश्व कप में भी भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुल मिलाकर उन्होंने 127 वनडे मैचों में 2856 रन बनाए।
विंबलडन 2026: यानिक सिनर कौन है? स्कीइंग छोड़ टेनिस चुना, अब लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने






Leave a Reply