अमेरिका-ईरान डील में पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थता की है. इस्लामाबाद शुरू से ही इसमें बिचौलिए की भूमिका निभाता रहा है. इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस शांति समझौते के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि वह सभी मध्यस्थों को धन्यवाद देती हैं. आपको बता दें कि मेलोनी के अलावा फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं ने भी पाकिस्तान और कतर को धन्यवाद दिया है।
जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर पोस्ट किया कि हमने फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया समझौते का स्वागत किया है। उन्होंने आगे कहा कि हम उन सभी मध्यस्थों, खासकर कतर और पाकिस्तान को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं, जिनकी वजह से यह समझौता संभव हो सका है.
मेलोनी ने आगे कहा कि यह शांति का मौका है जिसे चूकना नहीं चाहिए. इटली, हमेशा की तरह, एक व्यापक समझौते की दिशा में राजनयिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता और समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता की गारंटी दी जानी चाहिए।
मेलोनी ने लेबनान के बारे में क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा कि हम अन्य साझेदारों के सहयोग से और आवश्यक संसदीय मंजूरी मिलने पर होर्मुज को पूरी तरह से फिर से खोलने के लिए अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक उपस्थिति में योगदान देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि लेबनान में लड़ाई बंद करना जरूरी है, जहां इटली लेबनान की संप्रभुता का समर्थन करने के लिए काम करना जारी रखेगा.
रात के दौरान हम फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर पिछले कुछ घंटों में संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के लिए अपनी कड़ी सराहना व्यक्त कर चुके हैं।
सभी मध्यस्थों और विशेष रूप से कतर और पाकिस्तान को हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने…
– जियोर्जिया मेलोनी (@जियोर्जियामेलोनी) 15 जून, 2026
यूरोपीय नेताओं का बयान
यूरोपीय नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि हम अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू की घोषणा का दिल से स्वागत करते हैं और हम इस राजनयिक सफलता पर अमेरिका, ईरानी सरकार और पाकिस्तान, कतर और अन्य सभी मध्यस्थों सहित इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई देते हैं। नेताओं ने अब इस बात पर जोर दिया कि यह महत्वपूर्ण है कि विस्तृत बातचीत पूरी हो और यह समझौता तेजी से और पूरी तरह से लागू हो। हम इस प्रयास में मदद के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें
होर्मुज खुलते ही भारत को मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे, गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! चीन-पाकिस्तान को लगेगा झटका!








Leave a Reply