News4Life

Life Changing News & Views

राजगीर न्यूज़: राजगीर में हत्या और चोरी के आरोप में लोगों ने दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

नालंदा के राजगीर में सोमवार (जून 15, 2026) की सुबह चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पिटाई करने वालों की पहचान की जा रही है।

दोनों गंजपर, दीपनगर के रहनेवाले थे.

मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव निवासी अमरदीप पासवान के 22 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार और नरेश पासवान के 21 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई है. दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

…और दोनों युवकों को बांधकर पीटा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगीर थाना क्षेत्र के झुनुकिया बाबा के पास दो युवक मलमास मेला घूमने आये थे. इसी दौरान लोगों ने उन पर चोरी का आरोप लगाया. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और बांध कर उनकी पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर राजगीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया. यहां से हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया गया, जहां दोनों की मौत हो गयी.

यह भी पढ़ें- रोशन आनंद के भाई की मौत पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, ‘गोलियां चलती हैं तो हत्या होती है, फिर…’

मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में राजगीर डीएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा गया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। उस वक्त उनकी हालत गंभीर थी. बाद में पीएमसीएच में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. डीएसपी ने बताया कि पिटाई करने वालों की पहचान की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- जेल से बाहर आने के बाद रोशन आनंद का बड़ा बयान, बताया किसने कराई उनके भाई की हत्या, ‘खान सर और…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *