News4Life

Life Changing News & Views

बिहार: फेसबुक लाइव पर ‘तिवारी’ ने की फायरिंग, अब पुलिस ने मार गिराया

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार (जून 17, 2026) को एक युवक ने फेसबुक लाइव के जरिए पुलिस पर फायरिंग की थी. पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलायी, जिसमें बिलौटी गांव का युवक भारत भूषण तिवारी घायल हो गया. अब खबर है कि पीएमसीएच (पटना) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधीक्षक (भोजपुर) के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि भारत भूषण तिवारी अपने घर के पास हाथ में पिस्तौल लेकर घूम रहे हैं और हवाई फायरिंग कर रहे हैं. भोजपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची. युवक को बार-बार सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें- बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्तौल, कहा- गिरा दूंगा, LIVE आकर कर दी फायरिंग, क्या है मामला?

भारत भूषण तिवारी के पैर में गोली लगी

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एसटीएफ के जवान आरोपियों की ओर बढ़े। जब जवान उसकी ओर बढ़े तो उसने पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोली चलायी। जवाबी कार्रवाई में भारत भूषण तिवारी के पैर में गोली लगी. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. उनकी वहीं मृत्यु हो गई.

फेसबुक लाइव कर पुलिस को दी चुनौती

आपको बता दें कि बुधवार की सुबह जब पुलिस पहुंची तो भारत भूषण तिवारी फेसबुक पर लाइव आये थे. इसके बाद वह पुलिस-प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते रहे। पुलिस ने युवक के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखा बरामद किया है. पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठे हैं’, सीएम की दो टूक, ‘कोई मां का लाल…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *