डिग्री कॉलेज को शिफ्ट करने की मांग को लेकर गुरुवार (18 जून) को नालंदा जिले के नगरनौसा ब्लॉक में सड़क जाम कर दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. इधर, गिरफ्तारी से नाराज असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी पथराव किया.
घटना का वीडियो सामने आया है. फिलहाल घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. आपको बता दें कि नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर यह घटना घटी है.
छात्रों और संगठनों ने सड़क जाम कर दिया
कॉलेज को शिफ्ट करने की मांग को लेकर छात्रों और संगठनों ने सड़क जाम कर दिया. यह प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है. इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट तैनात थी. इस बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद अन्य छात्र नाराज हो गये और उग्र हो गये. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.
‘अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम…’, खान सर के खिलाफ FIR न दर्ज कराने पर रोशन आनंद का बड़ा बयान!
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पथराव हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति है. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
इलाके में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है. प्रशासन ने स्थिति पर काबू पा लिया है. पुलिस अब उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही इलाके में गश्त भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आपको बता दें कि कॉलेज को लेकर छात्र और स्थानीय लोग दो गुटों में बंटे हुए हैं. एक पक्ष कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में ही रहने देना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष इसे स्थानांतरित करने की मांग पर अड़ा है. इस विरोध की चिंगारी काफी समय से सुलग रही थी.
‘अपनी सुरक्षा अपने घर ले जाएं, हमें इसकी जरूरत नहीं’, लालू यादव के बाद नीतीश कुमार पर भड़के तेज प्रताप यादव





Leave a Reply