हरारे के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टी20 में भारत ने पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे को 193 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की ओर से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। वैभव ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए.
एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 200 का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन मजबूत शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अंत अच्छा नहीं कर पाई. आखिरी 5 ओवर में भारत ने सिर्फ 47 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए जबकि सिकंदर रजा, वेस्ले मधेवेरे और ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक-एक विकेट लिया।
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप, मुजाराबानी ने हैट्रिक बनाकर किया आउट.
तीसरे टी20 में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा भी फ्लॉप रहे. अभिषेक चार गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए. ब्लेसिंग मुजाराबानी ने सीरीज के तीनों टी20 मैचों में अभिषेक शर्मा को आउट किया.
भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. अभिषेक फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए वैभव और इशान किशन ने पारी को संभाला. दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 95 रन हो गया. ईशान 26 गेंदों में 29 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए.
वैभव ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े, जब लग रहा था कि वैभव अपना पहला टी20 शतक पूरा कर लेंगे, उसी समय वह 81 के स्कोर पर आउट हो गए. यह वैभव का दूसरा अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था. 49 गेंदों की इस पारी में वैभव ने 4 छक्के और 8 चौके लगाए. उन्होंने 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की.
श्रेयस अय्यर एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. भारतीय कप्तान 18 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने 9 गेंदों पर नाबाद 11 और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 192 रन तक पहुंचाया. रिंकू पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए.
ये भी पढ़ें-
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 में जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बनाए इतने रन






Leave a Reply