IPL 2023: इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया यह टीम उठाएगी आई पी एल 2023 की ट्रॉफी, Jack Kallis Prediction for IPL Winner Team

Jack Kallis Prediction for IPL Winner Team

Jack Kallis Prediction for IPL Winner Team: आई पी एल 2023 सीजन की शुरुआत हो चुकी है वही हाल ही में एक पूर्व क्रिकेटर ने आई पी एल 2023 के चैंपियन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बता दें कि इस सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया।

Jack Kallis Prediction for IPL Winner Team

Jack Kallis Prediction for IPL Winner Team

इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

दरअसल आईपीएल 2023 में कौन सी टीम चैंपियन बनेगी। इस बात को लेकर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने बड़ी भविष्यवाणी की है। जैक कैलिस ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि इस बार आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के लिए कांटे की टक्कर होने वाली है। हालांकि अभी यह कहना काफी मुश्किल है कि आखिर में कौन सी टीम आई पी एल 2023 का खिताब जीतेगी। इस बार सभी टीमें मजबूत दिखाई दे रही है। एसे में कोई सी भी टीम पासा पलट सकती है।

जैक कैलिस ने आगे कहा कि मेरे हिसाब से इस बार 2023 आईपीएल सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वही मेरे हिसाब से इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम चैंपियन बन सकती है।

दोनों टीमों के आईपीएल आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के आंकड़ों को देखा जाए तो दोनों टीमों में काफी ज्यादा विभिन्नता रही है। एक तरफ मुंबई इंडियंस की टीम है जो कि आईपीएल में सबसे सफल टीम रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक अपना पहला खिताब जीतने का इंतजार कर रही है। बता दें कि आई पी एल 2023 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ खेलेगी तो वही दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *