बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की जीवनी, Powerful Boxer Lovlina Borgohain Biography, Records, Medals, Education, Husband, Family and Age

Lovlina Borgohain Biography

Lovlina Borgohain Biography: 2021 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर के भारत के लिए नाम रोशन करने वाली लवलीना बोरगोहेन न केवल यह साबित किया की विपरीत परिस्थिति में वह संयम और धैर्य के साथ पदक जीत सकती हैं। लवलीना बोरगोहेन ने 4 अगस्त 2021 को तुर्की की नंबर वन बॉक्सर खिलाड़ी बुसेनाज सुरमेनेली से सेमीफाइनल में हार गई।

जिसके परिणाम स्वरूप वह अपने आपको कोश रही थी कि यह कैसे हो गया कि मैंने इस ड्रीम को पूरा करने के लिए दिलो जान से मेहनत की है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लवलीना बोरगोहेन को प्रोत्साहित करने के लिए उनको शुभकामनाएं दी और कहा कि आप महिलाओं के लिए मिसाल हैं जो महिलाएं बॉक्सिंग करना चाहती हैं उनके लिए आप किसी नायिका से कम नहीं है।

Lovlina Borgohain Biography

Lovlina Borgohain Biography

लवलीना बोरगोहेन जन्म कब और कहां हुआ था?-

लवलीना बोरगोहेन का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को भारत के असम राज्य के गोलाघाट नामक स्थान पर हुआ था। लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग करने के लिए काफी संघर्ष किया था। क्योंकि लवलीना बोरगोहेन एक ऐसे समाज से आती है। जहां गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी भुखमरी आदि समस्याएं हैं।

लेकिन इन विपरीत परिस्थिति में अपने हौसले को बुलंद रखते हुए असम की इस लड़की लवलीना बोरगोहेन ने जो कारनामा करके दिखाया है वह किसी आम लड़की के बस का नहीं है। क्योंकि यदि कुछ पाने की जिद हो और उस पर कड़ी मेहनत कर दी जाए तो आए सपना साकार हो जाता है।

लवलीना बोरगोहेन की माता पिता का नाम क्या है?-

लवलीना बोरगोहेन की माता का नाम मामूनी बोरगोहेन है और पिता का नाम टिकें बोरगोहेन है। लवनीना बोरगोहेन की माता मामुनि बोरगोहेन एक हाउसवाइफ है, जो घर के कार्यों को संभालती हैं और पिता टीके बोरगोहेन अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए छोटा-मोटा व्यापार करते हैं। जिससे परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हो जाए।

लवलीना बोरगोहन की दो जुड़वा बहन है लीमा और लीना। लीमा और लीना ने भी किकबॉक्सिंग में अपना हाथ आजमाया लेकिन वहां उन्हें असफलता ही मिली। लेकिन लवनीना बोरगोहेन ने भी किक बॉक्सिंग के जरिए अपना कदम बॉक्सिंग में रखा जहां उन्होंने उन बुलंदियों को छू लिया जहां पर हर महिला पहुंचने के लिए दिन-रात कड़ी परिश्रम करती है।

लवलीना बोरगोहेन की शिक्षा कहां से हुई थी?-

लवलीना बोरगोहेन की शिक्षा गोलाघाट के पास बार्थर गर्ल हाई स्कूल में हुई थी। स्कूली शिक्षा के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण ने किक बॉक्सिंग में इनका डायल करवाया जहां पर इनका प्रदर्शन आम लड़कियों की अपेक्षा जो किक बॉक्सिंग में भाग ले रही थी अच्छा था।

Lovlina Borgohain Biography

लवलीना बोरगोहेन की प्रारंभिक जीवन चुनौतीपूर्ण था-

लवलीना बोरगोहेन की प्रारंभिक जीवन चुनौतीपूर्ण था लेकिन वह चुनौतियों को पार करते हुए आगे की ओर बढ़ती चली गई। बार्थर गर्ल हाई स्कूल जहां से लाभ लवलीना बोरगोहेन हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक ट्रायल करवाया किक बॉक्सिंग का। जहां पर लवलीना ने उत्तम प्रदर्शन किया। जिसके परिणाम स्वरूप असम के प्रसिद्ध बॉक्सिंग की कोच पदम गोरों ने लवलीना के इस प्रतिभा को पहचाना और और उनका चयन किया।

बाद में लवलीना बोरगोहेन को प्रसिद्ध महिला कोच शिवसिंह द्वारा इन्हें ट्रेंड किया गया जिसके बाद विश्व महिला चैंपियनशिप से लेकर के एशिया चैंपियनशिप और टोक्यो में भारत के झंडे को ऊंचा किया। हालांकि उन्होंने हर बार कांस्य पदक ही जीता है 2022 में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा ने इन्हें डीएसपी के पद पर नियुक्त किया क्योंकि असम की पहली महिला बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक से कांस्य पदक जीता है।

आप ये भी पढ़ सकते हैं:

बंगाल का ये ‘हॉन्टेड’ रेलवे स्टेशन 42 साल तक क्यों बंद रहा? Begunkodar Haunted Railway Station

लवलीना बोरगोहेन का बॉक्सिंग का कैरियर कैसा रहा है?-

लवलीना बोरगोहेन को अवसर तब मिला जब भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी बॉक्सिंग का। जिसमें लवलीना ने भी भाग लिया था। जिसके परिणाम स्वरूप लवलीना बोरगोहेन ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से भारतीय खेल प्राधिकरण को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रसिद्ध कोच पदम बोरो ने लवलीना बोरगोहेन की इस प्रतिभा को पहचान लिया कि यह लड़की राष्ट्र के लिए पदक ला सकती है।

इसके बाद पदम बोरों ने लवलीना को चयन कर लिया इसके बाद मानो तो लवलीना बोरगोहेन की भाग्य के दरवाजे खुल गए हैं। उसके बाद 2018 के कामनवेल्थ के गेम में खेलने का अवसर मिला लेकिन क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन की सैंडी रयान से हार गई। लेकिन लवलीना बोरगोहेन ने हार नहीं मानी। मंगोलिया के उत्तरबतोंन में हुई एक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

इसके अलावा एशिया महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो वियतनाम में आयोजित हुआ था उसमें भी रजत पदक जीता और विश्व महिला चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता और 2021 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक जो जापान के टोक्यो शहर में हुआ था वहां पर उन्होंने कांस्य पदक जीता। जिससे पूरी दुनिया लवलीना बोरगोहेन से परिचित हो गई इनकी इस अदम्य विजय को देखकर।

लवलीना बोरगोहेन कि नेटवर्थ कितना है?-

लवलीना बोरगोहेन की नेटवर्थ न्यूनतम 2 मिलियन और अधिकतम 4 मिलियन के बीच में है। लवलीना बोरगोहेन की अधिकतम आय का स्रोत विज्ञापन है। वह एक विज्ञापन करने के लिए लाखों रुपए का चार्ज करती हैं।

आप ये भी पढ़ सकते हैं:

6 ऐसे असरदार तरीके जो आपको यूट्यूब पर पैसे कमाने के काबिल बना देंगे, Six Effective Ways That Will Enable You To Make Money On YouTube

3 thoughts on “बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की जीवनी, Powerful Boxer Lovlina Borgohain Biography, Records, Medals, Education, Husband, Family and Age

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *