गरिमा परिहार की बायोग्राफी, Life Story of Bhojpuri Actress Garima Parihar

Life Story of Bhojpuri Actress Garima Parihar

Life Story of Bhojpuri Actress Garima Parihar: एक ऐसी अभिनेत्री जो खूबसूरत होने के साथ-साथ एक मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस भी है। वह अच्छे अभिनय के माध्यम से दर्शकों के दिनों में एक खास जगह बनाई है। दर्शक भी उनकी एक्टिंग की तारीफ किए बिना रह नही पाते हैं। उनके अंदर यह विशेषता है कि वह चुनौतियों के साथ अपने एक्टिंग में दिन-प्रतिदिन सुधार भी करती जा रही हैं। जिससे उनके अंदर एक ऐसे अभिनेत्री का गुण प्रदर्शित हो जाए।

जिसके लिए वह दिन रात परिश्रम कर रहे हैं जी हां इस अभिनेत्री का नाम है गरिमा परिहार। जो एक ऐसे क्षेत्र से आती हैं जहां पर कई समस्याएं झेलने को मिलती है जैसे परंपरागत और पितृसत्तात्मक समाज का होना। लेकिन उन्होंने कभी भी समाज की बातों को गले से नहीं लगाया। अपितु वह समाज की अपशब्दो को भी वरदान समझ कर के आगे की ओर बढ़ती गई।

Life Story of Bhojpuri Actress Garima Parihar

Life Story of Bhojpuri Actress Garima Parihar

गरिमा परिहार का जन्म कब और कहां हुआ था?

गरिमा परिहार का जन्म राजस्थान के सिरोही जिले में 23 मार्च को हुआ था। हालांकि आपको बता दें उनका जन्म किस ईयर में हुआ था। इसके विषय में भी पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि उनके शारीरिक मापदंडों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनका जन्म 1995 से लेकर के 1998 के बीच में हुआ है।

गरिमा परिहार के माता पिता का नाम क्या है?

गरिमा परिहार किसी भी साक्षात्कार में अपने माता पिता का नाम उजागर नहीं की है। इसीलिए तथ्यात्मक अभाव के कारण उनके माता-पिता का नाम सोशल मीडिया पर नहीं है। लेकिन जो भी हो उनके माता-पिता एक ऐसे समाज से आते हैं जहां पर परंपरागत रूढियां होती हैं। लेकिन उसके सिवाय वह अपनी बेटियों को वह अवसर प्रदान करते हैं जो उनकी बेटियां सपने देखती हैं। गरिमा परिहार के परिवार में माता-पिता के अलावा उनका एक भाई है जिसका नाम मनीष परिहार है और एक बहन है जिसका नाम प्रीति परिहार है।

गरिमा परिहार का शिक्षा कहां से हुई थी?-

गरिमा परिहार की स्कूली शिक्षा किस विश्वविद्यालय या किस कॉलेज से हुई है। इसके विषय में वह ना तो बताई हैं ना इसका अभी खुलासा हो पाया है कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा कहां से हुई है हालांकि उनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई के किसी यूनिवर्सिटी से हुई है जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन की है ग्रेजुएशन उन्होंने साइंस स्ट्रीम से की है।

गरिमा परिहार की एक्टिंग करियर का सफर कैसा रहा है अब तक-

गरिमा परिहार अपने जन्म से यह ठान ली थी कि उन्हें एक अभिनेत्री बनना है और इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने कई चुनौतियों का भी सामना किया जैसे समाज में कुछ वर्ग ऐसा होता है जो बेटियो को सिर्फ घर के कामों तक ही सीमित देखना चाहता है लेकिन उनकी बेटियों की कैरियर में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए उनके माता पिता अपनी बेटी को सपने को साकार करने के लिए मुंबई चले आए।

मुंबई आने के बाद गरिमा परिहार के लिए यह सबसे बड़ा अवसर था कि वह कुछ ऐसा करेंगी। जिससे उनके माता-पिता बहुत ही गौरवान्वित महसूस करें। उन्हें 2015 में सबसे बड़ा अवसर मिला जहां पर उन्होंने अपने अभिनय से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। उन्होंने “मेरे अंगने में” के सीरियल से शुरुआत की। इस सीरियल में उन्होंने नमिता का किरदार निभाया जिसमें उन्हें प्यार से निम्मी भी बोला जाता था।

Life Story of Bhojpuri Actress Garima Parihar

निम्मी का किरदार इस तरह से निभाया की इसका टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट बढ़ गया और हर परिवार में या काफी देखा गया। यह शो लगभग 2 वर्षों तक चला उसके बाद उन्हें 2017 में “रिश्ता लिखे हम नया” में मोहना राष सिंह का किरदार निभा करके दर्शकों के दिल में एक अपनी अलग जगह बना ली। यह किरदार भी काफी पसंद किया गया दर्शकों द्वारा और सराहा भी गया। यह शो भी एक वर्ष चला।

IRCTC-AGENT-TICKET-BOOKING-AD

उसके बाद उनको मायथोलॉजीकल प्रसिद्ध सीरियल “विक्रम बेताल की रहस्य गाथा” में भी किरदार निभाने के मिला। जिसमें उन्होंने ईमानदारी,प्रतिभा का दमखम और अपने चुलबुली अंदाज में जो किरदार निभाया वह भी अतुलनीय था। इसके बाद उनके कैरियर के लिए मुख्य द्वार खुल गया और एक तरह से एक अलग -अलग सीरियल उनको मिलते गए और वह आगे बढ़ती गई और इसके बाद वह पीछे कभी भी मुड़कर नहीं देखी।

गरिमा परिहार ने सन 2022 में पवन सिंह के साथ “मेरा भारत महान” नामक मूवी शाइन किया इस मूवी का एक गाना है”हमरो उमर लग जाए” इस गाने में गरिमा परिहार और पवन सिंह की केमिस्ट्री को दर्शकों में खूब प्यार और सम्मान दिया।

आप ये भी पढ़ सकते हैं:

बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की जीवनी, Boxer Lovlina Borgohain Biography, Records, Medals, Education, Husband, Family and Age

बंगाल का ये ‘हॉन्टेड’ रेलवे स्टेशन 42 साल तक क्यों बंद रहा? Begunkodar Haunted Railway Station

https://journalism4life.com/mithila-rajya-statehood-demand-in-bihar/

गरिमा परिहार की नेटवर्थ कितनी है-

गरिमा परिहार की नेटवर्थ लगभग ₹300000 है और वह हर एक एपिसोड करने के लिए ₹32000 चार्ज करती हैं और उनके आय का एक बड़ा भाग धारावाहिक सीरियल भी है। जहां उन्हें एक ऐड करने के लिए 15 से ₹25000 बड़े आराम से मिल जाता है।

गरिमा परिहार के जीवन से जुड़े कुछ तथ्य:

(1) गरिमा परिहार के फेवरेट एक्टर का नाम वरुण धवन और अक्षय कुमार है।

(2) गरिमा परिहार को खाने में सबसे अच्छा फास्ट फूड जैसे चाऊमीन, पास्ता, बर्गर, डोसा आदि अच्छा लगता है।

(3) गरिमा परिहार का फेवरेट कलर रेड एंड ब्लैक है।

(4) गरिमा परिहार का हॉबी शॉपिंग करना है और साथ-साथ डांस करना भी है।

(5) गरिमा परिहार की फेवरेट एक्ट्रेस की कैटेगरी में शामिल आलिया भट्ट और डिंपल कपाड़िया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *