लालू परिवार अभी राबड़ी आवास खाली नहीं करेगा. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है. 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) को अभी खाली नहीं करने का अनुरोध किया गया है. सरकार ने इसके पीछे लालू के स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया है.
राबड़ी देवी की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया है कि लालू का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. लालू की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. संक्रमण का खतरा बना रहता है. लालू को परिवार के अन्य सदस्यों से दूर रहने की सलाह दी गई है. इस कारण उनके रहने के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में अलग से विशेष कमरे की व्यवस्था की गयी है.
‘लालू के लिए अलग कमरा और सुविधाएं उपलब्ध कराएं’
राबड़ी ने पत्र में बताया है कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उन्हें 39 हार्डिंग रोड आवास मिला है. आवंटित 39 हार्डिंग रोड आवास में लालू के लिए 10 सर्कुलर रोड आवास जैसी व्यवस्था की जाये. लालू की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वहां भी एक अलग कमरा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी चाहिए.
यह भी पढ़ें- खान सर-रोशन आनंद विवाद: तेजस्वी की CBI जांच की मांग पर चिराग पासवान बोले- ‘मैं इस बात से सहमत हूं…’
राबड़ी ने अनुरोध किया है कि जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक लालू परिवार को उनके 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रहने की इजाजत दी जाये. राबड़ी ने पत्र में लिखा है कि नई जगह पर व्यवस्थाएं पूरी होते ही वह अपने परिवार के साथ 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो जाएंगी.
14 जून मकान खाली करने की आखिरी तारीख थी.
आपको बता दें कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस पिछले महीने दिया गया था. भवन निर्माण विभाग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद जिला प्रशासन ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. चेतावनी दी गई कि मकान खाली नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने की आखिरी तारीख 14 जून थी. अब राबड़ी ने पत्र लिखा है. मालूम हो कि लालू परिवार पिछले 20 साल से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रह रहा है.
यह भी पढ़ें-Gayaji News: बिहार के गयाजी में मुठभेड़, डकैती में शामिल दो अपराधियों को गोली, सोना बरामद





Leave a Reply