अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के अमीर से मुलाकात की. इस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जी-7 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस बार यह बैठक फ्रांस में हो रही है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने डील पर भी बात की. उन्होंने बताया कि ये डील कितनी अहम है.
वीडियो में क्या कहते दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
ईरान के साथ डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि यह बेहद जरूरी दस्तावेज है. ओबामा के विपरीत. ओबामा ने भयानक जेसीपीओए के साथ मध्य पूर्व के लिए समस्याएं पैदा की थीं, उन्होंने इस क्षेत्र को बर्बाद कर दिया होता। वह समझौता परमाणु हथियार बनाने का रास्ता है. मेरा समझौता परमाणु हथियारों के खिलाफ एक दीवार की तरह है।
19 जून को एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे
इधर, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि स्विस विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच एमओयू पर 19 जून यानी शुक्रवार को हस्ताक्षर होंगे, इसे सेंट्रल स्विट्जरलैंड के बर्गेंस्टो रिजॉर्ट में आयोजित करने की योजना है.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़ रही थीं जॉर्जिया मेलोनी, फिर क्यों कहा शुक्रिया, बयान हुआ वायरल
रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका!
इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही रूसी तेल पर फिर से प्रतिबंध लगा सकता है. इस बयान से होर्मुज से सप्लाई की उम्मीद जगी है. डोनाल्ड ट्रंप ने G7 बैठक में बयान दिया है.
यूक्रेन युद्ध को लेकर G7 नेता रूस पर दबाव बना सकते हैं
उन्होंने कहा है कि G7 नेता यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस पर दबाव बना सकते हैं. हालाँकि अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन कार्गो के लिए छूट की समयसीमा बढ़ा दी थी। इससे यूरोपीय समकक्षों में चिंता पैदा हो गई।
ईरान से डील और ट्रंप की धमकी का भी असर नहीं…इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, 4 की मौत





Leave a Reply