बिहार के पटना में खान सर के ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ और रोशन आनंद के ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग संस्थानों को लेकर चल रहे विवाद के बीच रोशन आनंद की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. नेपाल में प्रिंस आनंद की संदिग्ध मौत के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बड़ी मांग रखी है.
तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर प्रिंस आनंद की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. साथ ही पुलिस की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए गए हैं.
‘प्रिंस आनंद की मौत हादसा या हत्या?’ जांच का विषय’
तेजस्वी यादव ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है, “हाल ही में पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे. वहीं, कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है. इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर सवालिया निशान उठ रहे हैं.”
यह भी पढ़ें: बिहार: डिप्टी सीएम के करीबी के लिए बदला एक्सप्रेसवे का रूट? अब विभाग का बयान आया
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, ”मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सीबीआई को सौंप देना चाहिए ताकि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी और गहन जांच हो सके और जांच के बाद दोषी आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके. रोशन आनंद के परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है. उन्होंने कहा कि हत्या हुई है या नहीं यह जांच का विषय है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी घटनाएं, गोलीबारी और हत्या दुख की बात है.
‘फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई’- रोशन आनंद
आपको बता दें कि खान कोचिंग हमला मामले में आरोपी ज्ञान बिंदू के डायरेक्टर रोशन आनंद जेल से बाहर आ गए हैं. रोशन आनंद ने फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “उसने मेरे भाई की हत्या करवाई, जेल में मुझे मरवाने की कोशिश की, मेरी जान को खतरा है. फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है. मौत की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. हम हत्या का मामला दर्ज करेंगे.”
कोचिंग विवाद के बाद प्रिंस आनंद पटना में थे
रोशन आनंद का भाई प्रिंस कोचिंग पर हमला मामले में फरार था. उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी. प्रिंस नेपाल में रह रहा था, जिसकी वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर के एक होटल में मिला. प्रिंस की आंखों पर चोट के निशान थे. हालांकि, यह बात भी सामने आ रही है कि प्रिंस ने बहुत ज्यादा शराब पी थी और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.
नेपाल पुलिस ने प्रिंस की मौत के मामले में उसके 5 दोस्तों को हिरासत में लिया है। नेपाल पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. कमरे में मिले प्रिंस के सामान, मोबाइल और दवाइयां भी जब्त कर ली गई हैं और आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: रोशन आनंद के भाई की मौत पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, ‘गोलियां चलती हैं तो हत्या होती है, फिर…’











Leave a Reply