वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में भी नहीं मिलेगा मौका! जानिए भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड ने पहले टी20 में टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका दिया. खूंखार बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम को पहले टी20 में आयरलैंड ने हरा दिया. बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 में आयरलैंड ने टीम इंडिया को 183 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई. यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ पहली जीत थी. यहां जानिए दूसरे टी20 में टीम इंडिया कितने बदलाव कर सकती है.

आयरलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है

आयरलैंड के छह प्रमुख खिलाड़ी भारत के खिलाफ इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. आयरिश टीम पहले टी20 में कई नए चेहरों के साथ उतरी थी. युवा खिलाड़ियों ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया. भारत के राजस्थान से आयरलैंड गए तेज गेंदबाज जय मुंद्रा ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए. अब आयरिश टीम दूसरे टी20 में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है.

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार! टीम इंडिया में बदलाव संभव है

दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू भी मुश्किल लग रहा है. कप्तान श्रेयस अय्यर हार के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करना चाहेंगे. गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.

दूसरे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

दूसरे टी20 में आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कॉलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जे मुंद्रा

ये भी पढ़ें-

4 हार के बाद पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में मिली पहली जीत, नीदरलैंड्स को 37 रन से हराकर बचाई लाज.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *