PoK में उग्रवाद नहीं रोक पाने वाले पाकिस्तान ने फिर कश्मीर का रोना रोते हुए कहा- भारतीय सेना ने कश्मीरियों को बंधक बना लिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी एक बार फिर दुनिया के सामने जम्मू-कश्मीर का रोना रो रहे हैं. दोनों पाकिस्तानी नेताओं ने सोमवार (13 जुलाई) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों के तहत कश्मीर के समाधान का समर्थन करने की मांग की। यह अपील ऐसे वक्त की गई है जब पाकिस्तान कथित तौर पर कश्मीर शहीद दिवस मना रहा है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान हर साल कथित तौर पर प्रोपेगेंडा करते हुए 13 जुलाई को कश्मीर शहीद दिवस मनाता है, जिसका एकमात्र मकसद भारत के खिलाफ पाकिस्तान के एजेंडे को दुनिया भर में फैलाना है। इस अवसर पर बोलते हुए, शहबाज शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अपने अटूट राजनीतिक, राजनयिक और नैतिक समर्थन को दोहराती है। हम यूएनएससी के प्रस्तावों में निहित आत्मनिर्णय के उनके जन्मजात अधिकारों को प्राप्त करने के लिए उनके उचित संघर्ष के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।”

शरीफ के बयान में आगे कहा गया कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार जम्मू और कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर निर्भर करती है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू करने के लिए भारत पर दबाव बनाने की अपील की है.

जरदारी अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं
शाहबाज शरीफ के बाद पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी तरह-तरह की अफवाहें फैलाने में लगे हुए हैं. जरदारी ने कहा, “आज 95वें कश्मीर शहीद दिवस पर मैं उन 22 कश्मीरी शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। पाकिस्तान के लोग 1931 के शहीदों के बलिदान को याद करने में हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ शामिल हैं।”

‘कश्मीरियों को बंधक बनाया गया’
भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए जरदारी ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की मौजूदगी को लेकर शिकायत शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने कब्जा जारी रखते हुए 9 लाख कश्मीरियों को बंधक बना रखा है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के भारत सरकार के ऐतिहासिक फैसले पर भी जरदारी कांपते नजर आए. उन्होंने इसे कश्मीरी लोगों की पहचान छीनकर उन्हें अल्पसंख्यक बनाने की कोशिश बताया.

ये भी पढ़ें

मौत से पहले लिंडसे ने गिनाए ट्रंप के 3 काम, लिया रूस का नाम, फोन पर बोलीं- ‘मैं अब मर नहीं सकती, मुझे…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *