केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. पटना में दिए एक बयान में उन्होंने कहा, ‘अगर विपक्ष की सोच सिर्फ जीत और हार तक ही सीमित है, तो भगवान हमें बचाए.’ गिरिराज सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी चिंता देश और युवाओं को लेकर है, न कि राजनीतिक जीत या हार को लेकर.
गिरिराज सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में अमेरिका में बैठा कोई शख्स शामिल है. उन्होंने आगे कहा, ‘अब कई राज सामने आने वाले हैं- पैसा कौन दे रहा था, कहां भेजा जा रहा था और जंतर-मंतर पर क्या हो रहा था।’ उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग पैसे की ताकत का इस्तेमाल करके अराजकता फैलाना और देश को नष्ट करना चाहते हैं।
NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ के आरोपी तेज प्रताप यादव को पटना के बेउर जेल भेजा गया
प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता की सराहना
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता से स्थिति को नियंत्रित किया गया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य की चिंता करते हुए एक माह के अंदर 22 लाख छात्रों की परीक्षा करायी, परिणाम घोषित किये और प्रवेश प्रक्रिया शुरू की. गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कुछ लोग विदेश यात्रा पर थे तो प्रधानमंत्री को छात्रों की चिंता हो रही थी.
गौरतलब है कि हाल ही में NEET और अन्य परीक्षाओं से जुड़े विवादों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था. यह फैसला छात्रों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद लिया गया. इस इस्तीफे के बाद गिरिराज सिंह का बयान आया, जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया.
प्रधानमंत्री की वजह से छात्रों का समय बर्बाद नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की वजह से छात्रों का समय बर्बाद नहीं हुआ. परीक्षाएं समय पर हुईं, नतीजे आये और प्रवेश प्रक्रिया भी आगे बढ़ी. गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर युवाओं के मुद्दे को राजनीतिक फायदे के लिए भुनाने का आरोप लगाया.
पिछले महीनों में नीट पेपर लीक और परीक्षा सुधारों को लेकर देशभर में आंदोलन हुए, जिससे शिक्षा मंत्रालय पर दबाव बढ़ गया. कुछ लोग प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की जीत मान रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे व्यापक हित में लिया गया फैसला बता रही है.
एक्सक्लूसिव: क्या सम्राट चौधरी को चुभ गई है प्रशांत किशोर? बिहार के सीएम पर PK का बड़ा खुलासा!






Leave a Reply