शाहरुख़ के साथ डेब्यू, विराट से शादी, इतने करोड़ की मालकिन अनुष्का शर्मा की कहानी, Anushka Sharma Biography

Anushka-Sharma-Biography

Anushka Sharma Biography: एक आर्मी परिवार से आने वाली अनुष्का शर्मा का करियर ने उस समय यू-टर्न लिया, जब उन्होंने 2007 के शुरुआत में एक मॉडल के रूप में रैंप वॉक किया और 2008 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया। तब से अनुष्का ने एक स्वतंत्र अभिनेत्री और एक विचारशील फिल्म निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस बीच में उन्होंने “बैंड बाजा बारात”, सुल्तान, पीके और “ये दिल है मुश्किल”, जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. जिससे वह भारत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बन गई है।

साल 2015 में, अनुष्का ने अपने भाई कर्नेश शर्मा के साथ, अपनी प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले “NH10” फिल्म का का सह-निर्माण किया। अभिनय के अलावा, अनुष्का शर्मा बच्चों के लिए ‘शिक्षा का अधिकार’, लैंगिक वेतन में अंतर का मुद्दा और पशु अधिकार सहित कई मुद्दों का भी समर्थन करती रहती हैं।

Anushka Sharma Biography

हम अपनी नयी कहानी में Anushka Sharma के बॉलीवुड करियर और उनके पर्सनल लाइफ से जुडी बहुत सारी बातें जानेंगे विस्तार से.

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा, सेना के अधिकारी हैं और उनकी माँ, आशिमा शर्मा, एक गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई कर्णेश शर्मा एक फिल्म निर्माता हैं। उनका पैतृक घर उत्तराखंड के देहरादून में नैशविला रोड पर है और उनके पिता भारतीय सेना में शामिल होने से पहले यहीं रहते थे।

अनुष्का शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल, मार्गेरिटा, असम से की। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के आर्मी स्कूल में पढ़ाई की, जहां वह टॉपर रहीं। अनुष्का ने माउंट कार्मेल कॉलेज, बैंगलोर से आर्ट्स सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद वह मुंबई चली गईं और एलीट मॉडल मैनेजमेंट में अपना नामांकन कराया। वहां उनकी मुलाकात प्रसाद बिदापा और वेंडेल रॉड्रिक्स जैसे फैशन गुरुओं से हुई, जिन्होंने उन्हें मॉडलिंग से परिचित कराया।

2007 में, शर्मा ने लैक्मे फैशन वीक में अपना रनवे डेब्यू किया और वेंडेल रॉड्रिक्स ने उन्हें स्प्रिंग समर 2007 कलेक्शन में अपने फैशन शो में शो स्टॉपर मॉडल के रूप में चुना। तब से अनुष्का ने निविया, व्हिस्पर, मान्यवर, फिएट पालियो, ब्रू कॉफी और पैंटीन जैसे बहुत सारे ब्रांडों के लिए एड में काम किया है।

कुछ साल पहले ऐसी अटकलें थीं कि अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये अफवाहें निराधार नहीं थीं, क्योंकि इन दोनों ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में आयोजित एक निजी समारोह में शादी कर ली। 11 जनवरी 2021 को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम वामिका है। ऐसी खबरें आ रही है कि बहुत जल्द अनुष्का दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है.

अनुष्का शर्मा का बॉलीवुड डेब्यू

अनुष्का शर्मा ने एक स्वतंत्र विचारों वाली तानी साहनी के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, Aditya Chopra की सक्सेसफुल फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी (2008) से। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. अनुष्का शर्मा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू श्रेणी में फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था। 2010 में आयी फिल्म “बदमाश कंपनी”, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से असफल रही थी.

हालांकि अनुष्का शर्मा शाहरुख़ खान के अपोजिट डेब्यू करने के बाद से ही इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो चुकी थीं, लेकिन उसे अभी भी अपनी अभिनय क्षमता साबित करनी थी।

इसके बाद साल 2011 में अनुष्का ने फिल्म “बैंड बाजा बारात” में तत्कालीन डेब्यूटांट रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिल्म दर्शकों के बीच हिट रही थी।

फिर अनुष्का और रणवीर ने 2011 में ही एक कॉन मूवी “लेडीज वर्सेस रिकी बहल” में एक्टिंग किया और यह फिल्म उनके करियर की एक और हिट साबित हुई।

2012 में उन्होंने यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म “Jab Tak Hai Jaan” में Shah Rukh Khan और कैटरीना कैफ के साथ एक सपोर्टिंग रोल निभाया। इस रोल के लिए अनुष्का शर्मा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

इसके बाद वो राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके (2014) में आमिर खान के साथ एक्टिंग करती दिखी। पीके ने वर्ल्डवाइड 854 करोड़ की कमाई की और यह भारत की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है।

2015 में, अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी “क्लीन स्लेट फिल्म्स” की स्थापना की। इस बैनर के तहत पहली फिल्म थ्रिलर-ड्रामा “एनएच 10” का निर्माण किया। इस फिल्म में अनुष्का ने नील भूपलम के अपोजिट दिखी। इस फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया था और यह फिल्म समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और हिट थी।

उसी साल अनुष्का और रणबीर कपूर स्टारर और Anurag Kashyap द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट” आयी. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई।

जोया अख्तर की फिल्म Dil Dhadakne Do (2015), में अनुष्का एक बार डांसर के रूप में दिखाई दीं। यह फिल्म बड़ी हिट रही. “एनएच-10” और “दिल धड़कने दो” इन दोनों फिल्मों में उनके प्रदर्शन ने उन्हें क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन मिला था.

2016 में, अनुष्का ने रोमांटिक स्पोर्ट्स-ड्रामा सुल्तान में सलमान ख़ान के साथ अभिनय किया. यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है।

इसके बाद, उन्हें रणबीर कपूर के साथ कास्ट किया गया, निर्देशक Karan Johar की रोमांटिक-ड्रामा “Ae Dil Hai Mushkil” में. यह व्यावसायिक रूप से एक सफल फिल्म थी.

2017 में अनुष्का ने अपनी दूसरी फिल्म “फिल्लौरी” का निर्माण किया. निर्देशक थे Anshai Lal. इस फिल्म में अनुष्का ने भी अभिनय किया था। यह फिल्म बमुश्किल से निर्माण की लागत ही निकाल पाई। इसके बाद 2017 में अनुष्का की फिल्म “Jab Harry Met Sejal”आयी, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पायी।

2018 में अनुष्का शर्मा ने हॉरर फिल्म “परी” का निर्माण और इसमें अभिनय भी किया। इस फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस कोई कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद 2018 में ही अनुष्का शर्मा ने “संजू”, “सुई धागा” और “जीरो”, जैसे फिल्मों में काम किया।

2020 में अनुष्का शर्मा ने हॉरर फिल्म “बुलबुल” का निर्माण किया, जिसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। दिसंबर 2022 में रिलीज हुई इस नेटफ्लिक्स फिल्म “काला” में अनुष्का शर्मा ने कैमियो किया था।

अपने फ़िल्मी काम के अलावा, अनुष्का शर्मा ने कई सफल वेब श्रृंखलाओं का भी निर्माण किया है, जिनमें पाताल लोक और बुलबुल शामिल हैं।

अनुष्का शर्मा का नेट वर्थ

2023 में अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 255 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। उनके पति विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 1050 करोड़ रुपये है और दोनों की कुल संपत्ति 1300 करोड़ रुपये से अधिक की है।

अनुष्का शर्मा का बॉयफ्रेंड

विराट कोहली और अनुष्का की शादी से पहले, अनुष्का के कइयों के साथ डेटिंग की ख़बरें उड़ती रही है. अनुष्का शर्मा ने बैंगलोर में अपने मॉडलिंग करियर के दौरान मॉडल ज़ोहेब यूसुफ को दो साल से अधिक समय तक डेट किया था. फिर अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के डेटिंग की ख़बरें भी आयी.

एक समय पर अनुष्का शर्मा का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जोड़ा गया था. इमरान खान की फिल्म “मेरे ब्रदर की दुल्हन” की सक्सेस पार्टी में अनुष्का शर्मा को कथित तौर पर शाहिद कपूर को स्मूच करते हुए पकड़ा गया था. लेकिन उन्होंने कभी भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की उपस्थिति

अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समय 65 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह नियमित रूप से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं, जिसमें उनका काम, ट्रेवल और जानवरों के प्रति उनका प्यार भी शामिल है। अनुष्का शर्मा के ट्विटर अकाउंट पर इस समय 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *