यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अरुण श्रीकांत माशेट्टी को हैदराबाद में चारमीनार के राजकुमार के नाम से जाना जाता है, Arun Srikanth Mashetty Biography

Arun Srikanth Mashetty Biography

Arun Srikanth Mashetty Biography: कौन हैं चारमीनार के राजकुमार जो इन दिनों बिगबॉस के घर में मचा रहे हैं धूम….. कई बड़े सिलेब्रिटीज को पछाड़कर बनाई फिनाले में जगह….. एल्विश यादव से भी कई गुना ज्यादा पॉपुलर है ये कंटेस्टेंट…… अपनी लाइफ में कई बड़े दुख झेल चुका है ये यूट्यूबर….. हर कोई कर रहा है जिनके जीतने की कामना……. बिगबॉस की टीआरपी को ले जा रहे हैं आसमान पर…… सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग देख आपके होश उड़ जाएंगे।

दोस्तों हम बात कर रहे हैं अरुण श्रीकांत माशेट्टी की जो इन दिनों बिगबॉस के घर में नजर आ रहे हैं। उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फैंस उन्हें दिल खोलकर सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन बहुत से लोग अब भी अरुण माशेट्टी के बारे में बहुत कम जानते है कि आखिर उन्होंने अपनी लाइफ में कितने स्ट्रगल का सामना किया है। और कुछ दिनों पहले ही उन्हें एक ऐसा झटका लगा, जिससे वो पूरी उम्र नहीं भूल पाएंगे। 

Arun Srikanth Mashetty Biography

अरुण श्रीकांत माशेट्टी का जन्म 23 अक्टूबर, 1998 को हैदराबाद में हुआ था। वो एक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर है और अक्सर अपनी गेमिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। इसके अलावा वो ऑनलाइन वीडियो चैटिंग एप्स पर दुनिया के अलग अलग देशों से बात करते है और उसकी वीडियोज भी अपलोड करते है। उनकी फनी वीडियोज लोगों को काफी पसंद आती है। अरुण को हैदराबाद में चारमीनार के राजकुमार के नाम से जाना जाता है और सोशल मीडिया पर वो अचानक भयानक गेमर के नाम से फेमस है। 

उनका यूट्यूब चैनल भी अचानक भयानक गेमिंग के नाम से ही है। अपनी स्कूल की पढ़ाई अरुण ने हैदराबाद के jain heritage a cambridge school से पूरी की है। और पढ़ाई में वो हमेशा से ही एवरेज स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद से ही ग्रैजुएशन भी कंप्लीट की और इसके बाद वो एमबीए करना चाहते थे। लेकिन उससे पहले अरुण के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अरुण एक बिजनेस क्लास फैमिल से ताल्लुक रखते है। उनके परिवार का ज्वेलरी का काम है।

अरुण के पिता का नाम राजेंद्र श्रीकांत माशेट्टी था। वो बाबू राओ माशेट्टी के नाम से अधिक फेमस थे। कोविड-19 में के दौरान अरुण माशेट्टी ने अपने पिता को खो दिया था। अपने पिता के जाने का उन्हें गहरा सदमा लगा था। इस सदमे से बाहर आने के लिए अरुण को दोस्तों ने गेम्स खेलने की सलाह दी। वैसे तो अरुण को बचपन से ही गेमिंग का शौक था, लेकिन पिता के जाने के बाद वो दिनभर गेम्स खेलने लगे। और एक दिन उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपनी गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की जाए। 26 जून, 2021 को अरुण ने यूट्यूब पर अपना चैनल क्रिएट किया और 30 जून को उस पर पहली वीडियो अपलोड की। 

शुरुआत में अरुण की वीडियोज पर बहुत ज्यादा व्यूज नहीं आते थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं और वीडियोज अपलोड करते रहे। गेमिंग वीडियोज के साथ उन्होंने Omegle Video चैट की वीडियोज भी अपलोड करनी शुरू की और उनकी कुछ वीडियोज वायरल हो गई। इसके बाद अरुण माशेट्टी के फॉलोअर्स बढ़ने लगे। आज अरुण के चैनल पर 6 लाख 37 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी अरुण काफी पॉपुलर है, जहां उनके 1 मिलियन  से अधिक फॉलोअर्स हैं। 

अरुण अपनी वीडियोज में हैदराबादी लहजे का इस्तेमाल करते है और उनका यही तरीका लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। कुछ वीडियोज में गाली गलौज भी होती है, लेकिन आजकल लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि लोग इन चीजों को भी एन्जॉय करने लगे है। अरुण माशेट्टी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 15 मार्च 2021 को उन्होंने मलक माशेट्टी से शाद की थी। 

मलक भी अरुण की कई वीडियोज में उनके साथ नजर आ जाती है। मलक मूलरूप से फ्रांस के पेरिस की रहने वाली हैं और पेशे से एक वकील है। कपल की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका स्वागत उन्होंने शादी के एक साल बाद 4 मार्च 2022 को किया था। बेटी का नाम उन्होंने Jury रखा है। अरुण अपनी पूरी फैमिली के साथ हैदराबाद के एक आलीशान घर में रहते हैं. 

हाल ही में बिगबॉस के घर में मलक माशेट्टी को भी बुलाया गया था। इस दौरान मलक ने एक ऐसी खबर सुनाई, जिसे सुनकर अरुण फूट फूटकर रोने लगे थे। असल में अरुण जब शो में आए थे तो उनकी वाइफ प्रेग्नेंट थी। मलक ने बताया कि उनका मिसकैरिज हो गया है। ये बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू आ गए। पर मलक ने अरुण को संभाला और कहा कि शायद यही भगवान की मर्जी होगी। फिलहाल अरुण बिगबॉस के फाइनल राउंड में पहुंच गए हैं, जहां उनकी टक्कर मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे से होनी है।

 अरुण की हॉबीज की बात करें तो उन्हें ट्रैवलिंग का बहुत शौक है। अपनी पत्नी के साथ वो ट्रैवल व्लॉग्स भी बनाते रहते हैं। नई नई जगह एक्सप्लोर करना उन्हें काफी पसंद है। religion को लेकर अरुण की सोच काफी अलग है। वो सभी धर्मों का सम्मान करते है। हालांकि उनके अधिक फॉलोअर्स मुसलमान बताए जाते हैं। एक बार अरुण ने हैदराबाद में रोड शो के दौरान पाकिस्तान का झंडा भी फहराया था, जिसको लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। 

अरुण ने अपनी सफाई में कहा था कि उन्होंने सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए ऐसा किया था और वो किसी धर्म या देश में भेदभादव नहीं करते है। अरुण की इनकम की बात करें तो वो करीब 15 से 20 लाख रुपए हर महीने की कमाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कर लेते हैं। वो कोई brand endorsement भी करते हैं, जिससे भी वो अच्छी कमाई कर लेते हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 7 से 8 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है। 

फिलहाल हर किसी की नजरे अरुण माशेट्टी पर टिकी हुई है। खासतौर पर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद मुमकिन है कि अरुण माशेट्टी फिल्मों में भी काम करने लग जाए। अगर ऐसा होता है तो ये उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नही होगा। 

तो दोस्तों ये थी अरुण श्रीकांत माशेट्टी के बारे में पूरी जानकारी। उम्मीद करते है कि आपको हमारी आज की ये वीडियो पसंद आई होगी। अगर हां तो वीडियो को अधिक से अधिक लाइक और शेयर करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *