कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय, प्यार का पंचनामा से भूल-भुलैया 2 तक कार्तिक आर्यन के फिल्मों में एक्टिंग का सफल अभियान, Kartik Aaryan Biography In Hindi

Kartik Aaryan Biography

Kartik Aaryan Biography: कार्तिक आर्यन जो कि इन दिनों बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन गए हैं, उनकी हाल ही में आई फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद से वे काफी ज्यादा चर्चे में है। दरअसल अभी हाल में ही कार्तिक आर्यन एक अवॉर्ड शो फंक्शन में करण जोहर को इग्नोर करते हुए नजर आए।

अवॉर्ड शो के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं, अवॉर्ड शो के दौरान वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जिओ के गाने पर एक ही स्टेज पर बॉलीवुड के कई जाने माने सितारे डांस कर रहे थे जहां पर कार्तिक आर्यन ने करण जौहर को इग्नोर किया। जैसे ही स्टेज पर करण जौहर ने एंट्री ली तब कार्तिक बस पीछे खड़े रहते हैं और उन्हें नजरअंदाज करते हैं।

Kartik Aaryan Biography

कार्तिक आर्यन और करण जौहर की खटास के बीच का कारण दोस्ताना 2 फिल्म को बताया जा रहा है क्योंकि करण ने कार्तिक को अनप्रोफेशनल होने के कारण रिप्लेस कर दिया था, इस दौरान कार्तिक के फैंस ने भी उन्हें बहुत सराहा और करण जौहर को ट्रोल किया, फैंस को अच्छा लगा कि उन्होंने करण के साथ डांस नहीं किया और एक बड़ा स्टेप लिया।

आज के अपने इस लेख में हम प्रसिद्ध अभिनेता कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय और साथ ही उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको बताएंगे।

कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय

नाम: कार्तिक आर्यन

वास्तविक नाम: कार्तिक तिवारी

निक नेम: कोकी,गुड्डू

जन्मतिथि: 22 नवम्बर 1988

जन्म स्थान: ग्वालियर, मध्य प्रदेश,

उम्र: 30 साल

शैक्षणिक योग्यता: बायोलॉजी में बी.टेक

स्कूल का नाम: सेंट पॉल स्कूल, ग्वालियर, किड्स स्कूल, ग्वालियर

कॉलेज का नाम: डीवाई पाटिल कॉलेज, मुंबई

पिता का नाम: मनीष तिवारी

माता का नाम: माला तिवारी

बहन का नाम: किट्टू तिवारी

गृह नगर: ग्वालियर, मध्य प्रदेश,

राष्ट्रीयता: भारतीय

राशि: वृश्चिक

धर्म: हिंदू

जाति: ब्राह्मण

लंबाई: 6 फीट 0 इंच

वजन: 78 किलोग्राम

आंखों का रंग: काला

बालों का रंग: गहरा भूरा

बाइसेप्स: 16 इंच

पेशा: मॉडल, एक्टर

पहली फिल्म: प्यार का पंचनामा

वैवाहिक स्थिति: अविवाहित

गर्लफ्रेंड: नुसरत भरुचा

कुल संपत्ति: 41 करोड़ रुपए

कार्तिक आर्यन कौन है

कार्तिक आर्यन एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं, जो की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हिंदी फिल्मों के लिए काम करते हैं। मध्यम वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखने वाले कार्तिक आर्यन का रिश्ता फिल्मी जगत में कभी किसी से भी नहीं था उन्होंने अपने अभिनय के दम पर एक कामयाब कलाकार बन कर दिखाया है।

कार्तिक आर्यन का जन्म

भारतीय सिनेमा के आइकन कार्तिक आर्यन का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 22 नवम्बर 1988 को हुआ था। इनका संबंध एक मध्यम वर्ग के ब्राह्मण परिवार से है, और इनका बचपन ग्वालियर शहर में ही बीता है।

कार्तिक आर्यन का परिवार

मॉडल कार्तिक के परिवार में के माता-पिता और उनकी एक छोटी बहन है। इनके पिता का नाम मनीष तिवारी व माता का नाम माला तिवारी है इनके माता-पिता दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं। इनकी बहन का नाम किट्टू तिवारी और वे भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं और अपने माता पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं।

कार्तिक आर्यन की शिक्षा

कार्तिक आर्यन की आठवीं तक की शिक्षा ग्वालियर शहर के किड्स स्कूल से पूरी की है। इसके बाद इनकी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई ग्वालियर शहर के सेंट पॉल स्कूल से हुई है। अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए मुंबई आए और डीवाई पाटिल कॉलेज, मुंबई में बायोलॉजी में बी.टेक से ग्रेजुएशन पूरा किया।

कार्तिक आर्यन का करियर

कार्तिक आर्यन बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थे और उनके अंदर एक्टर बनने का जुनून सवार था इसके लिए उन्होंने पहले अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की इसके बाद वे नवी मुंबई आए और फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए मॉडलिंग की पढ़ाई पूरी की।

कार्तिक ने 3 साल तक कड़ी मेहनत और संघर्ष किया तब जाकर उनके हाथ उनकी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा लगी, इनकी पहली फिल्म वर्ष 2011 में रिलीज हुई जिसमें इन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उन्हें लोगों के बीच मशहूर किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म आकाशवाणी, कांची में भी काम किया लेकिन इनकी यह फिल्म बॉलीवुड में हिट नहीं हुई।

वर्ष 2015 में इन्होंने फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में काम किया और उनकी यह फिल्म काफी ज्यादा हिट हुई और उसके बाद से कार्तिक आर्यन की कई बड़ी फिल्में आई जिसके कारण आज वे एक कामयाब कलाकार हैं। हाल ही में उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई है जो कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हिट हुई।

कार्तिक आर्यन की फिल्में

  • कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म प्यार का पंचनामा जो कि वर्ष 2015 में आई और इस फिल्म में उन्होंने रजत का किरदार निभाया था।
  • इसके बाद 2013 में उनकी फिल्म आकाशवाणी जिसमें उन्होंने अकाश का किरदार निभाया था।
  • वर्ष 2014 में कार्तिक की कांची: द अनब्रेकेबल फिल्म आई जिसमें इन्होंने बाइंड का किरदार अदा किया।
  • इसके बाद वर्ष 2015 में इनकी फिल्म प्यार का पंचनामा 2 रिलीज हुई और इस फिल्म में इन्होंने अंशुल गोगो की भूमिका निभाई थी।
  • वर्ष 2017 में इनकी फिल्म लंदन में अतिथि रिलीज हुई इसमें उन्होंने आर्यन शेरगिल की अहम भूमिका निभाई।
  • वर्ष 2018 में आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने धमाल मचा दिया। इसमें इन्होंने सोनू का किरदार निभाया था।
  • इसी वर्ष उन्होंने फिल्म सिलवटी में काम किया, इस फिल्म में उन्होंने अनवर खान का किरदार निभाया था।
  • इसके बाद वर्ष 2019 में उनकी फिल्म लुका छुपी रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने विनोद कुमार उर्फ गुड्डू का किरदार निभाया।
  • उसी वर्ष इनकी फिल्म पति पत्नी और वह भी रिलीज हुई और उस फिल्म में इन्होंने अभिनव त्यागी उर्फ चिंटू का किरदार निभाया।
  • इसके बाद वर्ष 2020 में इनकी फिल्म लव आज कल टू रिलीज हुई और इसमें उन्होंने वीर/रघु का किरदार निभाया।
  • वर्ष 2021 में इनकी फिल्म धमाका बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई और उस फिल्म में उन्होंने अर्जुन पाठक का किरदार निभाया।
  • उसी वर्ष इनकी फिल्म सत्यनारायण की कथा भी रिलीज हुई थी।
  • इसके बाद वर्ष 2022 में इनकी फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई जोकि काफी ज्यादा हिट हुई.

कार्तिक आर्यन की पसंद

  • कार्तिक के पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर हैं।
  • इनकी पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट है।
  • इनका पसंदीदा खाना जीरा राइस, पाव भाजी के साथ सिंधी करी और छोले भटूरे है।
  • इनकी पसंदीदा फिल्म रॉकस्टार गैंग ऑफ वासेपुर यह जवानी है दीवानी और डेल्ही बेली है।
  • इनका डेस्टिनेशन प्लेस कनाडा लंदन और कोलकाता है।
  • इनका पसंदीदा रंग काला नीला और सफेद है।
  • इनके पसंदीदा फिल्म निर्माता अनुराग बसु और संजय लीला भंसाली है।
  • कार्तिक आर्यन के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य
  • कार्तिक के परिवार वाले चाहते थे कि वह एक डॉक्टर बने लेकिन उनके पास एमबीबीएस की फीस नहीं थी।
  • अपने शुरुआती समय में उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया और कई ऑडिशन दिए।
  • मुंबई आने से पहले कार्तिक की एक गर्लफ्रेंड थी, लेकिन जब उन्होंने अपने अभिनेता बनने के बारे में बताया तो उसने इनसे ब्रेकअप कर लिया।
  • इनकी ड्रीम कार लेंबोर्गिनी है जिसे है कुछ समय पहले ही खरीदा है।
  • कार्तिक आर्यन एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) प्रैक्टिशनर है, लेकिन गर्दन में चोट होने के कारण इन्हें इसे रोकना पड़ा। आयरमैन इनके मन पसंदीदा हीरो है।
  • कार्तिक आर्यन अपने खाली समय में लेखन भी करते हैं, और उन्होंने कुछ पंक्तियां भी लिखी हुई है।
  • कार्तिक को इनकी पहली फिल्म फेसबुक के जरिए मिली थी, फिल्म निर्देशक लव रंजन ने फेसबुक पर इनकी फोटो देखी थी जिसके बाद ऑडिशन के लिए इनको बुलाया था। ऑडिशन देने के बाद भी प्यार का पंचनामा फिल्म साइन किए।
  • फिल्म प्यार के पंचनामा में कार्तिक के अलावा और भी कई अभिनेता थे, लेकिन फिल्म में उनके 5 मिनट के मोनोलॉग ने उन्हें पहचान दे दी इन्होंने महज 5 मिनट में मोनोलॉग को याद कर लिया था और दो टेक में ही मोनोलॉग बोल दिया था।
  • कार्तिक आर्यन जब नवी मुंबई आए तो उनके पास सेपरेट रूम लेने के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने 12 लोगों के साथ रूम शेयर किया है।
  • कार्तिक को जब उनकी पहली फिल्म तब उनका बीटेक का पेपर चल रहा था, ऐसे में वे अपना पेपर नहीं दे पाए थे लेकिन शूटिंग के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

कार्तिक आर्यन का रिलेशनशिप

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता कार्तिक आर्यन का रिलेशनशिप काफी हॉट मुद्दा है, उन्हें लेकर हर लड़कियां काफी ज्यादा उत्सुक रहती हैं। कार्तिक आर्यन अपनी लाइफ में कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं वर्तमान समय में वे कनाडा की मॉडल डिंपल शर्मा को डेट कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ

अगर बात करें कार्तिक आर्यन के कुल संपत्ति की तो इनके पास 41 करोड़ रुपए की संपत्ति है, और यह अपनी हर फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इनके महीने की कमाई लगभग एक करोड़ के आसपास है और सालाना की कमाई 15 करोड़ के आसपास।

कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्तिक आर्यन के काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है और उनमें से सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां हैं जो इन्हें फॉलो कर रही हैं।

Instagram:

Facebook: 1 मिलियन

Twitter: 366k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *