Sridevi Biography:श्रीदेवी का असली नाम “अम्मा यंगर अयप्पन” था

Sridevi Biography

Sridevi Biography: मशहूर दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी परदे पर एक पहेली की तरह थी। उन्हें एक ऐसी महिला के रूप में जाना जाता था जो कैमरे के सामने खुद को बदल लेती थी। जो लोग उन्हें वास्तविक जीवन में जानते थे, वे अक्सर उनका वर्णन एक ऐसे व्यक्ति के रूप में करते थे जो विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। अपनी एक्टिंग के बारे में वो सिक्योर थीं और कम ही बोलती थी।

निर्माता बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी की प्रेम कहानी जहां दो संस्कृतियों का मिलन थीं, वहीं उनके मिलन पर कई लोगों की भौहें तन गई थी। क्योंकि बोनी कपूर पहले से ही एक शादीशुदा व्यक्ति थे। बोनी कपूर उस समय अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के पिता थे जब उन्होंने श्रीदेवी से शादी की थी।

अपने टाइम पर श्रीदेवी बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उन्होंने अपने करियर में कुल 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम सहित हिंदी भाषा की तमाम फ़िल्में की हैं। इंडस्ट्री में लोग उन्हें हवा-हवाई एक्ट्रेस के नाम से भी जानते हैं। जिनके एक्टिंग और पर्सनालिटी के बारे में आज भी चर्चा होती है। 

Sridevi Biography

Sridevi Biography

श्रीदेवी का असली नाम “अम्मा यंगर अयप्पन” था। वो इंडस्ट्री में श्रीदेवी के नाम से मशहूर हुईं। श्रीदेवी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। जब श्रीदेवी 13 साल की थीं तब उन्होंने मूंदरू मुदिचू में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था।

साउथ सिनेमा से की थी शुरुआत।

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री से की थी। दक्षिण भारत की फिल्मों में उनका खूब नाम था। एक्ट्रेस को दक्षिण सिनेमा में एक बड़ी अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। श्रीदेवी ने 16 वयथीनिलए, मूंदरू मुदिचु, सिगप्पू रोजक्कल, कल्याणरमन, जोनी, मीन दुम कोकिला, जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपना अलग मुकाम हासिल किया था।

हिरो से ज्यादा मिलती थी फीस?

जैसे भारत को एक पुरुष प्रधान देश कहा जाता है, हिंदी सिनेमा में भी हमेशा से हीरो को ज्यादा वैल्यू दी जाती थी। आज भी ज्यादातर फ़िल्में हीरो को केंद्र में रखकर ही बनाई जाती है। 80 के दशक में तो सब ऐसा माना जाता था कि फ़िल्में हीरो के दम पर ही चलती है। ऐसे क्रिटिकल समय में श्रीदेवी ने अपने अभिनय से धाक जमा दी थी। 

श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनकी फ़िल्में देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते थे। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय के दम पर पहली महिला सुपरस्टार का खिताब भी अपने नाम किया था। यही वजह थी कि उस दौर में भी श्रीदेवी एक मेल एक्टर से अधिक फीस लेती थी। जानकारी के मुताबिक नगीना फ़िल्म के लिए उन्होंने ऋषि कपूर से अधिक फीस ली थी।

पहली हिंदी फ़िल्म मिलने की कहानी

फ़िल्म “हिम्मतवाला” में श्रीदेवी और जितेन्द्र की जोड़ी हिट रही थी। लेकिन श्रीदेवी को यह फ़िल्म कैसे मिली? इसके पीछे भी एक कहानी है। यह उस समय की बात है, जब श्रीदेवी साउथ फिल्मों में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम कर रही थी। उस समय राघवेंद्र राव उस फ़िल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 

शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना में श्रीदेवी को एक गाड़ी से चोट लग जाती है। आनन-फानन में श्रीदेवी को तुरंत अस्पताल लेकर जाते हैं। कुछ समय बाद जब राघवेन्द्र डायरेक्टर बने तो उन्होंने श्रीदेवी को उनके कैरिअर की पहली हिंदी और सुपरहिट फ़िल्म हिम्मतवाला ऑफर की थी.

सालों बाद बड़े पर्दे पर दोबारा वापसी की

श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा में एक कमर्शियल हीरोइन के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में नागिन से लेकर चालबाज, चांदनी, सीता-गीता, जुदाई, खुदा गवाह, नगीना, मिस्टर इंडिया जैसी कई दमदार फ़िल्में की। इसके बाद वह कुछ समय के लिए फिल्मी पर्दे से दूर हो गई। फिर 15 साल के लंबे अंतराल के बाद साल 2013 में उन्होंने फ़िल्म “इंग्लिश विंग्लिश” से शानदार वापसी की। इसके बाद साल 2018 में फिल्म “मॉम” में श्रीदेवी ने सौतेली माँ का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Sridevi Biography

श्रीदेवी को मिले अवार्ड्स

श्रीदेवी को फिल्म इंडस्ट्रीज में उनके बेहतरीन योगदान के लिए कई सारे अवार्ड्स मिल चुके है, उनमें से प्रमुख है- पद्मा श्री अवार्ड, Filmfare Lifetime Achievement Award और फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार.

श्री देवी को हिंदी फिल्म लम्हें और चालबाज़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड के अलावा हिंदी फिल्म मिस्टर इंडिया और नगीना के लिए फिल्मफेयर का स्पेशल जूरी अवार्ड भी मिल चूका है. साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम करने के लिए उन्हें कई सारे अवार्ड्स मिल चुके हैं. 

एक फ़िल्म के लिए इतना चार्ज करती थी

श्रीदेवी को पेंटिंग बनाने का बहुत शौक था। मार्च 2010 में उनके चित्रों को अंतरराष्ट्रीय कला नीलामी हाउस द्वारा बेचा गया। इससे उन्हें जो पैसे मिले, उसे उन्होंने दान कर दिया। श्रीदेवी की इस कला के दीवानों में सलमान खान और मनीष मल्होत्रा भी शामिल है। उनके घर की दीवारों पर आज भी श्रीदेवी के बनाए हुए पेंटिंग लगे हुए हैं।

श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र लगभग ₹300 करोड़ की कुल संपत्ति जमा कर ली थी। जिसमें उनके 3 आलीशान घर और 7 लक्ज़री गाड़ियां भी शामिल है। जब वो युवा थी तो उस समय भी वो कई ब्रांड्स के लिए टीवी कमर्सिअल्स और एड किया करती थी और अपने अंतिम दिनों में वो लक्स और तनिष्क जैसे दो बड़े ग्लोबल ब्रैंड की ऐंबैसडर भी थी। ऐसा बताया जा रहा है की वो हर फ़िल्म के लिए लगभग 3.5 करोड़ से ₹4.5 तक फीस लेती थी।

श्रीदेवी का परिवार

श्रीदेवी की शादी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से हुई थी. उनके दो बेटियां हैं – जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर। जाह्नवी कपूर कई सारे हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है. जिनमें प्रमुख है – धड़क, गुंजन सक्सेना, रूही, गुड लक जेरी और बवाल। उनकी दूसरी बेटी ख़ुशी कपूर भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. 

श्रीदेवी से पहले बोनी कपूर की शादी मोना शौरी से हो चुकी थी. मोना से भी बोनी के दो बच्चें है, अर्जुन कपूर जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हैं और दूसरी है अंशुला कपूर जिनकी शादी हो चुकी है. बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर श्रीदेवी के देवर है.   

कैसे हुई थी एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के अनुसार – श्री देवी की मौत होटल के बाथटब में पानी भरने और डूबने से हुई थी. क्योंकि मौत के बाद श्रीदेवी को सबसे पहले बोनी कपूर ने ही देखा था. सबने उसी के के बातों पर भरोसा किया। लेकिन उनके मौत के पीछे की सच्चाई शायद कोई नहीं जानता है. कई मीडिया रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत को एक सुनियोजित हत्या बताया गया है और कहा गया है कि उनकी हत्या इन्शुरन्स के पैसे के लिए की गयी है. उनकी मौत दुबई के जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल के एक कमरे के बाथटब में डूबने से हुई थी.

मशहूर अदाकारा श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिये वो हमेशा अपने फैंस के दिलों में बने रहेंगे। श्रीदेवी की ये कहानी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताना। 

इसे भी पढ़ें:

Mumbai Crime: Minor Boy Sexually Assaulted By Mother’s Friend

Bhavika Sharma Biography: 4 बहनों में सबसे छोटी भाविका, 25 की उम्र में बनी टॉप शो की हीरोइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *