एक ऐसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनके हैं 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, Neetu Bisht Biography

Neetu-Bisht-Biography

Neetu Bisht Biography: एक ऐसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनके हैं 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फीमेल यूट्यूबर, बचपन में देखे थे कई बड़े सपने, बनना चाहती थीं एयर होस्टेस, पिता की मौत के बाद टूट गए सारे ख्वाब, बनाई एक नई दुनिया और नई पहचान। दोस्तों नीतू बिष्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनका यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने जीवन में कई समस्याओं का भी सामना किया है।

उन्हें सच्चा प्यार भी मिला, लेकिन शादी के बाद घर में क्लेश शुरू हो गए, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। आखिर कैसे नीतू बिष्ट ने बनाई लोगों के दिलों में जगह और क्यों होते है उनके घर में क्लेश, बताएंगे उनकी कहानी शुरू से आखिर तक, बस आप बने रहे अंत तक हमारे साथ- 

Neetu Bisht Biography

नीतू बिष्ट एक मशहूर मॉडल, इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर, ट्रैवलर और कंटेंट क्रिएटर है। उनकी कहानी की शुरुआत 16 दिसंबर, 1997 से शुरू होती है। नई दिल्ली में प्रताप सिंह बिष्ट और मोहिनी बिष्ट के घर पर नीतू सिंह का जन्म होता है। मूलरूप से उनका परिवार उत्तराखंड के चौखुटिया से belong करता है। नीतू का पूरा बचपन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में ही व्यतीत हुआ है, क्योंकि उनके पिता प्रेजीडेंट हाउस में ही नौकरी किया करते थे।

नीतू ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी राष्ट्रपति भवन में बने डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय से पूरी की था। नीतू बचपन में बहुत शरारती थी, जिस कारण उन्हें अक्सर मां से डांट भी पड़ती थी, लेकिन नीतू के पिता ने उन्हें कभी कुछ नहीं कहा। 

वो हमेशा ही पापा की लाडली रही थी। जब नीतू 11 साल की थी, तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पिता का अचानक निधन हो गया, जिसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी मां पर आ गई। नीतू के तीन और भाई-बहन भी है। चारों बच्चों की परवरिश उनकी मां ने ही की। नीतू ने अपनी स्कूल की पढ़ाई तक, कभी राष्ट्रपति भवन के बाहर की दुनिया नहीं देखी थी। उनके पिता की मौत के बाद रिश्तेदारों से भी उनके परिवार को कोई मदद नहीं मिली।

12वीं क्लास पूरी करने के बाद नीतू ने कॉलेज जाने की बजाय नौकरी करने का फैसला किया, जिससे वो अपनी मां को सपोर्ट कर पाए।

केवल 17 साल की उम्र में नीतू ने नौकरी की तलाश शुरू कर दी और अपनी पहली नौकरी उन्होंने एक कॉल सेंटर में की। यहां नीतू ने सिर्फ एक महीने काम किया था और एक महीने की सैलरी से नीतू ने नया मोबाइल खरीदा था। हालांकि बाद में नीतू को इसका पछतावा हुआ कि एक फोन के लिए उन्होंने सारी सैलरी खर्च कर दी नीतू ने इसके बाद इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ काम करना शुरू किया, जहां उन्हें मजा भी आया। करीब 2 सालों तक उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट का काम संभाला। 

नीतू जैसे जैसे बड़ी हो रही थी, उनकी पर्सनालिटी में भी निखार आ रहा था। अब वो काफी अट्रैक्टिव दिखने लगी थी। कुछ लोगों ने उन्हें मॉडलिंग ट्राई करने की सलाह दी और नीतू इसके लिए राजी भी हो गई। नीतू ने बताया है कि वह बचपन में एयर होस्टेस बनना चाहती थी, लेकिन एयर होस्टेस के इंस्टीट्यूट की फीस 2 लाख थी, जो उनकी मां अफोर्ड नहीं कर सकती थी।

वह अपना यह सपना हमेशा के लिए भूल गई। साथ ही नीतू को एक्टिंग का भी शौक था और मॉडलिंग के जरिए उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। 

नीतू ने शुरुआत में कई ब्रैंड्स के लिए फोटोशूट किया। एक शूट के लिए उन्हें उस समय सिर्फ 200 रुपए मिला करते थे। लेकिन दिन भर में कई शूट होने के कारण नीतू ठीक ठाक कमाई कर लेती थी। इसके बाद नीतू ने टिकटॉक पर अपनी वीडियोज अपलोड करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते उन्हें पॉपुलैरिटी मिलने लगी। उनकी वीडियोज लोगों को काफी पसंद आई। 

लेकिन भारत सरकार ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया, जिससे उन्हें एक गहरा सदमा लगा। लेकिन अब तक नीतू लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी थी और उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी वीडियोज अपलोड करनी शुरू कर दी। साथ ही नीतू ने एक्टिंग भी शुरू की और फेमस यूट्यूबर अमित भडाना के साथ कई वीडियो में काम किया।

इससे नीतू की फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ गई। नीतू के आज सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स है। इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 मिलियन फॉलोअर्स है तो वहीं नीतू के यूट्यूब चैनल पर 21 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। 

शूटिंग के दौरान ही नीतू की मुलाकात लखन अर्जुन रावत से हुई। दोनों ने साथ में वीडियोज बनाना शुरू किया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों अच्छे दोस्त बन गए और कब दोस्ती प्यार में बदल गई नीतू और लखन को खुद पता नहीं चला। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 28 फरवरी 2023 को नीतू और लखन ने शादी की और हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। दोनों की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। 

लेकिन शादी के बाद उनके घर में क्लेश होना शुरू हो गया। असल में नीतू की सास यानि लखन की मां भम्मू हर वक्त अपनी बहू को नीचा दिखाने की कोशिश करती थी। वह नीतू को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी। ऐसा कहा जाता है कि वो नीतू की कामयाबी से जलती थी और वहीं दूसरी ओर अपनी छोटी बहू सैंडी को खूब प्यार किया करती थी।

रोजाना क्लेश के चक्कर में नीतू और लखन अपने अपनी फैमिली से सैपरेट होकर रहने लगे है। दोनों दिल्ली में रहते हैं और एक आलीशान घर है। नीतू के पास लग्जरी कार्स का अच्छा कलेक्शन है। रेंज रोवर, मर्सिडीज से लेकर फॉर्चूनर तक कई शानदार गाड़ियां उनके पास है। 

नीतू अपने यूट्यूब चैनल और व्लॉग्स से अच्छी कमाई कर लेती है। हर महीने वो करीब 20 लाख रुपए की कमाई करती है। इसके अलावा ब्रैंड प्रमोशन और स्पोन्सरशिप से भी उनकी अच्छी इनकम हो जाती है। आज के समय में नीतू बिष्ट की नेटवर्थ 20 करोड़ के आसपास है। उन्हें फिल्में देखना और घूमना काफी पसंद है। नीतू के बारे में एक बात और आपको बता दें कि उन्हें टैटू बनवाना बिल्कुल पसंद नहीं है।

तो दोस्तों ये थी नीतू बिष्ट के बारे में पूरी जानकारी। उम्मीद करते है कि आपको हमारी आज की वीडियो पसंद आई होगी। आपको क्या लगता है क्या नीतू और उनकी सास भम्मू का झगड़ा सुलझ पाएगा, इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *