मिलिए 20 वर्षीय अभिनेत्री Anushka Sen से, जो प्रति माह 5 लाख रुपये से अधिक कमाती हैं, उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये है

Anushka Sen

Anushka Sen: अनुष्का सेन फिलहाल सबसे लोकप्रिय और युवा टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक हैं और कुछ ए-लिस्ट बॉलीवुड सेलेब्स की तुलना में इन्हें सोशल मीडिया पर अधिक लोकप्रियता हासिल हैं। अनुष्का इंस्टाग्राम पर करीब अपने 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ, इंडिया में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक हैं। आइये उनके कुल संपत्ति और उसके अविश्वसनीय मासिक वेतन पर एक नजर डालते है।

Anushka Sen

Anushka Sen

अनुष्का सेन का बैकग्राउंड (Anushka Sen’s Background) 

4 अगस्त 2002 को झारखण्ड की राजधानी, रांची में जन्मी अनुष्का सेन बाद में अपने परिवार के साथ मुंबई आ गईं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रयान इंटरनेशनल स्कूल, कांदिवली से पूरी की है।

अनुष्का सेन का टेलीविजन करियर

अनुष्का सेन ने साल 2009 में “यहां मैं घर घर खेली मैं” टीवी सीरियल में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में साल 2012 से 2016 तक, लगातार 4 साल तक “बालवीर” टीवी शो में मेहर और साल 2019 में “झांसी की रानी” सीरियल में ऐतिहासिक चरित्र रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाने के बाद लोकप्रियता हासिल की।

अनुष्का सेन का म्यूजिक वीडियो

पिछले कुछ सालों में अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुष्का सेन शेखर रवजियानी की इस दिस दैट फीलिंग, जुबिन नौटियाल की मस्त नाजोन से, असीस कौर की गल करके और सचेत परंपरा की चुरा लिया जैसे कई सारे म्यूजिक वीडियो में भी एक्टिंग करते हुए नजर आ चुकी हैं।

अनुष्का सेन का है सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति

अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर 39.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह आए दिन अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपनी सिजलिंग फोटोज से ट्रीट करती रहती हैं। अभिनेत्री फेसबुक के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर प्रत्येक प्रचार पोस्ट के लिए कई ब्रांडों से मोटी रकम लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *