नेपाल और भूटान की तरह ही लगभग 60 देश हैं जिनकी यात्रा भारतीय नागरिक बिना वीजा के कर सकते हैं, इनमे से अधिकांश देश ज्यादा महंगे भी नहीं हैं, Visa Free Countaries for Indian

Visa Free Countaries for Indian

Visa Free Countaries for Indian: विदेश में घूमने जाना हर किसी का सपना होता है, कोई बजट तो कोई वीजा ना होने के कारण विदेश का टूर नहीं कर पाता। लोगों के पास पासपोर्ट तो होता है लेकिन उस पर वीजा (Visa) लगवाना मुश्किल होता है। ऐसे में, विदेश जाने का सपना अधूरा रह जाता है।

लेकिन निराशा के आगोश में ना डूबें, आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को कई देशों में वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त है। आपको जिस देश में जाना है आपको बस एअर टिकट लेकर उस देश के एअरपोर्ट तक पहुंचना होगा। आपको एअरपोर्ट पर ही हाथों हाथ वीजा यानी वीजा ऑन अराइवल मिल जाएगा। वीजा ऑन अराइवल एमएफएन लिस्ट (प्रमुख तरजीही देश) पर निर्भर करता है। दुनियाभर में अब इंडिया के पासपोर्ट का दम दिखने लगा है।

आइए जानते हैं ऐसे बेहद खूबसूरत देशों के बारे में जहां जाने के लिए वीजा की जरुरत नहीं है।

नेपाल भूटान के अलावा दुनिया के ऐसे बहुत से देश हैं, जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं। यहां आप बिना वीजा के जाइए, घूमिए फिरिए और वापस इंडिया लौट आइए, बस आपके पास पासपोर्ट होना चाहिए। इसमें कैरेबियन कंट्री से लेकर लैटिन अमेरिकी देश और यूरोप से लेकर अमेरिकी देश शामिल हैं। इनमें कुछ देश तो ऐसे हैं जो आपकी हर हसरत को पूरा करते हैंI या ये कहो कि इनमें कुछ देश आपका ही इंतज़ार कर रहे हैं, आपकी रंगीन हसरतों को पूरा करने के लिए! जहाँ पंहुच कर आपको ये गाना याद आ ही जायगा “कदम कदम पर लाखों हसीनाएं हैं”!

Visa Free Countaries for Indian

1. वानुअतु:

वानुअतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक स्वतंत्र द्वीप राष्ट्र है जिसमे कई कई द्वीप शामिल हैं, ज्यादातर द्वीप ज्वालामुखी मूल के हैं। यह देश उड़ने वाली लोमड़ी का घर है। इस देश का मौसम  गर्म रहता है और यहां अक्सर बारिश होती रहती है। वानुअतु का वातावरण काफी शांत और आकर्षक है जिसकी वजह से पर्यटक यहाँ प्रकृति का पूरा आनंद ले सकते हैं। भारतीय पर्यटक इस देश में बिना वीजा के 30 दिनों तक रह सकते हैं।

2. त्रिनिदाद एंड टोबैको:

कैरेबियन सागर के इस देश में भारतीय मूल के लोगों की भारी तादाद है। आप यहां 6 महीने बिना वीजा रह सकते हैं।

3. सेंट विंसेट एंड द ग्रेनैडिनेस:

मूल तौर पर दक्षिणी कौरेबियन कंट्री। यहां 30 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं।

4. सेनेगल:

अफ्रीका के वेस्ट कोस्ट पर स्थित देश। आप यहां बिना वीजा के 90 दिन तक ठहर सकते हैं.

5. सेंट किट्स एंड नेविस:

भारतीयों के लिए 30 दिनों तक बिना वीजा के रहने की अनुमति। कैरेबियन और अटलान्टिक सागर के बीच में स्थित है।

6. फलस्तीन:

भारतीय यहां कितने भी दिनों तक रह सकते हैं। फलस्तीन एक टैरिट्री है और इस्राइल से संघर्ष के लिए पूरी दुनिया में फेमस है (इस्रायल पर पत्थरबाजी में हाथ आजमाने हों तो यहाँ आपका ये सपना पूरा हो सकता है)।

7. माइक्रोनेसिया:

वेस्ट पैसेफिक ओसियन में मौजूद द्वीपीय देश। 30 दिनों तक आप बिना वीजा के ठहर सकते हैं।

8. मॉरिशस:

भारतीय टूरिस्टों के बीच बेहद फेमस। सफेद रेतीले समुद्र तटों से घिरा एक बहुत खूबसूरत देश है जो दुनिया के सबसे व्यापक प्रवाल भित्तियों में से एक है, उष्णकटिबंधीय जलवायु है और यहां वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियाँ पाई जाती है। मॉरीशस की प्राकृतिक सुंदरता की वजह से यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। इस ज्वालामुखी द्वीप देश के ट्रॉपिकल नजारों का आनंद उठाने पहुंचिए, तैयारी कीजिए सफेद रेत पर कोलाडा पीते हुए सुस्ताने कीI यहां के झरने और बीच किसी जन्नत से कम नहीं है, खूबसूरत हसीनाओं को आस-पास टहलते हुए देखोगे तो लगेगा “हूरों के साथ जन्नत में”! इंडियन पासपोर्ट के साथ यहां 90 दिन तक रूक सकते हैं। हरी-भरी धरती, साफ समुद्र, समुद्र के किनारे खड़ी पहाड़ियां बेहद आकर्षित हैं। आपको यहां पर भारत जैसा कल्चर मिलेगा और पश्चिमी भी, साड़ी पहने सुन्दर महिलायें और कपड़ों के चंद टुकड़े ओढ़े हॉट महिलायें भी। यहां भोजपुरी बोलते हुए लोग आपको मिल जाएंगे। मॉरिशस जब भी जाएं वहां के वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना ना भूलें।

9. मकाऊ:

मकाऊ जो यूएएस के लास वेगास के बराबर है, कभी पुर्तगालियों का उपनिवेश था लेकिन आज इस देश में चीनी संप्रभुता है। यह देश समुद्री तट पर स्थित ऐसा देश हैं जो अपने कैसिनो और होटलों के लिए फेमस है। भारतीय पर्यटक मकाऊ में बिना किसी वीजा के 30 दिनों तक यहां रह सकते हैं।

10. जमैका:

ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र हैI 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 19, 100 वर्ग किमी हैI कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण और हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित हैI इस देश में आर्द्र और गर्म जलवायु पाई जाती है जो ऊंचाई के अनुसार बदलती रहती है। जमैका भी पर्यटकों के लिए काफी अच्छा देश है। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। ये छोटा सा देश दुनिया भर में अपने तेज धावकों के लिए भी जाना जाता हैI भारतीय पर्यटक जमैका में बिना वीजा के 14 दिन रह सकते हैं।

11. इंडोनेशिया:

दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। जंगलों से लेकर समुद्र तट तक और ज्वालामुखी से लेकर प्राचीन मंदिरों तक सब शामिल है। बाली शहर, दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक हैं।  बाली अपने मंदिरों और समुद्र तटों, दोनों ही के लिए भारतीय टूरिस्ट में भी खासा पॉपुलर है। भारत के लोग यहां 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। देश की राजधानी जकार्ता व्यस्त शहर है। अगर आप बीच और मरीन लाइफ को विदेश में करीब से देखना चाहते हैं तो इंडोनेशिया आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। इंडोनेशिया में आप जकार्ता, पापुआ आईलैंड, लोम्बोक, टोबा लेक और कोमोडो द्वीप घूम सकते हैं। आपको अगर नाइटलाइफ पर जाने का शौक है, तो आप कुता शहर में जा सकते हैं।

12. हैती:

इस अफ्रीकी देश में भारत के लोग 90 दिनों तक बिना वीजा के ठहर सकते हैं।

13. ग्रेनेडा:

यह मूल तौर पर एक कैरेबियन कंट्री है। भारत के लोग यहां 90 दिनों तक वीजा के बिना ठहर सकते हैं।

14. फिजी:

भारतीय मूल के लोगों की भारी तादाद, वाला देश, भारतीय मूल के राजनेताओं का गढ़। आधिकारिक रूप से गौर करें तो फ़िजी द्वीप समूह को गणराज्य के नाम से जाना जाता हैI बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के नजरिए से ये देश काफी धनी है जहाँ पर वनस्पति और वन्यजीव प्रचुर मात्रा में है। इस देश में पर्यटन उद्योग भी काफी संपन्न है। फिजी में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है जिसकी वजह से यहां मौसम पूरे वर्ष एक जैसा रहता है। फिजी की पहचान यहां की सुंदर बीचों से है। यहां की खूबसूरत बीच पूरे दुनिया में मशहूर है। इस देश में आप नादी, सूवा राजधानी और लाबासा जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं। फिजी के द्वीपसमूह में 300 से अधिक द्वीप शामिल हैं। भारत के लोग 120 दिनों तक बिना वीजा के ठहर सकते हैं।

15. सल्वाडोर:

पैसेफिक ओसियन के तट पर बसा सेंट्रल अमेरिकी देश। भारत के लोग 30 दिन तक रुक सकते हैं।

16. इक्वाडोर:

इक्वाडोर दक्षिण अमेरिकी तट स्थित दुनिया की सबसे विविध जैव विविधता वाला देश है जहां स्पेनिश बोली जाती है। जो प्रकृति में होने का आनंद लेना चाहते हैं तो यह देश उनके लिए सबसे अच्छा पर्यटक स्थल है। भारतीय नागरिकों के पास पासपोर्ट है तो यहां पहुंचने पर आपको परमिट दिया जाता है जो 90 दिनों तक वैध है।

17. डोमेनिका:

मूल तौर पर कैरेबियन देशI जिसकी अर्थव्यवस्था पर्यटन और कृषि पर काफी निर्भर है। डोमिनिका का नाम खूबसूरत पर्यटन स्थलों की लिस्ट में शामिल हैI यहां पर पहाड़, वर्षावन, झील, नदियाँ, राष्ट्रीय उद्यान है, साथ ही डोमिनिका में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गर्म पानी का झरना बोइलिंग लेक काफी फेमस है। आने वाले पर्यटक यहां की जीवंत संस्कृति का हिस्सा बन सकते हैं और समुद्र तटों पर लंबी सैर कर सकते हैं या जंगल सफारी पर जा सकते हैं। भारतीयों को 90 दिनों तक रहने की अनुमति है।

18. नेपाल:

इसके बारे में क्या बताऊँ! इसके बारे में तो आप जानते ही हैं, जब भी मन करे मुंह उठा कर निकल लो! कई लोग तो बैलगाड़ी तक से निकल लेते है, रोटी-बेटी का रिस्ता जो है! भारत का बेहतरीन पड़ोसी देश, कितने भी दिन यहां रह सकते हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट का घर होने की वजह से नेपाल में आने वाले पर्यटकों को संख्या काफी ज्यादा है। नेपाल एक बेहद सस्ता और खूबसूरत देश हैI यहां पहाड़ियों की उंचाई से आप कई शानदार दृश्य देख सकते हैं। भारतीय लोगों की एंट्री बहुत आसानी से हो जाती है, सिर्फ एक फोटो आइडी की जरूरत होती है।

19. भूटान:

भूटान अपने वन जीवन और सुंदरता के लिए जाना-जाता है। भूटान में विदेशियों के लिए एक दिन का 250 अमरीकी डालर का शुल्क भी लगाता है जो इस देश के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कवर करता है। लेकिन भारतीय पर्यटकों के लिए यहाँ कोई शुल्क नहीं लगाया जाताI सरकार अपनी अनूठी संस्कृति और पर्यावरण के बारे में पूरी तरह से जागरूक है जिसकी वजह से एक समय में सीमित संख्या में पर्यटक ही यहां आ सकते हैं। भूटान ट्रेकिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने के लिए शानदार जगह है। आप भूटान में टाइगर नेस्ट, हा वैली, पुनाखा जोंग, दोचुला पास और बुद्ध प्रतिमा घूम सकते हैं। टाइगर नेस्ट तो दुर्गम पहाड़ियों के कोने पर बना बौद्ध मठों का एक समूह है, वहीं हा वैली कुदरत के दिलकश नजारों से भरपूर है। भूटान दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में जाना जाता है। देश की राजधानी थिंफू बौद्ध स्थलों के लिए मशहूर है। भूटान में महात्मा बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक ग्रेट बुद्ध डोरडेन्मा शाक्यमुनि बुद्ध प्रतिमा वहां मौजूद है। भूटान की नेचुरल ब्यूटी लाजवाब है। विशाल ताशिचो डोजोंग, किलेदार मठ देखने लायक है।

20. सेशल्स:

सेशेल्स सौ द्वीपों का समूह सेशेल्स पूर्वी अफ्रीका के तट पर मौजूद है जिसमें लुभावनी मूंगा चट्टानों और समुद्र तटों का घर है। जीवों में अल्डबरा कछुए जैसे दुर्लभ जानवर होते हैं। सुंदर समुद्री किनारों के अलावा सेशल्स में ईको टूरिज्म भी जोर पकड़ रहा हैI ये देश आकर्षक मूंगा चट्टानों और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। सेशेल्स में माहे आइलैंड, प्रलिन आइलैंड जैसे कई खूबसूरत द्वीप हैंI ‘विजिटर्स परमिट’ लेकर भारतीय यात्री सेशल्स में तीन महीने तक रह सकते हैं.

21. थाईलैंड:

शॉपिंग के गढ़ के रूप में काफी मशहूर हो चुके थाईलैंड में खूबसूरत द्वीप, गुफाएं और साफ नीले रंग के समुद्र वाले तट भी हैंI यहाँ पर अनेकों बार, क्लब तथा केसीनों हैं जहाँ आप अपनी हदों से गुज़र सकते हैं और प्राकृतिक नज़ारों के साथ साथ उन्मुक्त जीवन का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं!! यहां की रंगीन रातें बुजुर्गों में भी जोश भर देती हैं!! थाईलैंड के एयर पोर्ट पर उतरने के बाद वीसा ले सकते हैं.

22. मालदीव:

बेजोड़ लक्जरी, बेजोड़ सफेद रेत का समुद्र तट और अद्भुत पानी के नीचे की दुनिया ही मालदीव को आपकी पहली पसंद बनाता है। भारतीय पर्यटकों के लिए मालदीव फेमस हनीमून डेस्टिनेशन है। सफेद रेतीले समुद्री किनारे आपका मन मोहने को तैयार मिलेंगे जहां आप छोटे बजट में बड़ा हनीमून प्लान कर सकते हैं! आर्चिफिशियल बीच, नेशनल म्यूज्यिम, सुनामी मॉन्यूमेंट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। यहां का पानी बेहद साफ और नीले रंग का है। दुनिया में सबसे खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मालदीव जाना जाता है। इस देश में 1200 द्वीप शामिल हैं। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स की पहली पसंद है यह जगह। है। होटल बुक कीजिए, बैंक अकाउंट की कुछ जानकारी जमा कीजिए और बाकी काम हवाई जहाज में बैठने के बाद कर सकते हैंI 90 दिनों की अवधि के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति है।

23. श्रीलंका:

दो दिनों की ट्रिप के लिए भारतीयों को कोई वीसा फीस नहीं देनी पड़तीI सीधे हवाई जहाज से पहुंचिए और श्रीलंका के समृद्ध वन्य जीवन, खूबसूरत समुद्री तटों और बहुरंगी संस्कृति का लुत्फ उठाइएI लंबे समय तक घूमना चाहें तो कुछ वीसा फीस भरनी पड़ेगी.

24. बोलिविया:

बोलिविया दक्षिणी अमरीका का एक देश है, इसमें करीब नौ राज्य शामिल हैंI इस देश को भी आप बिना वीजा के घूम सकते हैंI यहाँ का 61 किमी का खतरनाक हाईवे काफी प्रसिद्द है जो डेथ रोड़ के नाम से जाना जाता हैI देश का एक-तिहाई हिस्सा एंडीज़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।

25. सेंट किट्स और नेविस:

कैरेबियन बेसिन में स्थित सेंट किट्स और नेविस 54000 की आबादी के साथ काफी छोटा देश है। इस देश में ज्यादातर लोग समुद्र के करीब रहते हैं। यह देश अपने जीवंत संगीत संस्कृति वार्षिक सेंट किट्स संगीत समारोह के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और यहां की सरकार इसे अच्छी तरह से बढ़ावा देती है।

26. माइक्रोनेशिया:

प्रशांत महासागर में स्थित एक ऐसा सम्राट द्वीप देश है जो संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रशासित किया जाता है। भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों तक रहने की अनुमति हैI

इंडियन पासपोर्ट होल्डर बिना वीजा के 59 देशों में ट्रेवल कर सकते है।

किन देशों में नहीं लगता इंडियन्स का वीजा: भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, कुक आइलैंड, डोमनिक, अल सल्वाडोर, ग्रेनेडा, हांगकांग, जमैका, माइक्रोनेशिया, नेपाल, नेऊ, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विन्सेट एंड द ग्रेनाडाइन्स, समाओ, सेशेल्स, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, टर्क्स एंड काइकोस & वनुआटूI

इन देशों में मिलेगा वीजा ऑन अराइवल: कम्बोडिया, केप वर्डे, कोमरोस, इक्वाडोर, इथोपिया, फिजी, इंडोनेशिया, जॉर्डन, केन्या, लाओस, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, पलाउ, थाईलैंड, टुवालू & युगांडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *