दिल्ली-मुरथल अब सिर्फ 30 मिनट में, दिल्ली-करनाल आरआरटीएस रैपिड मेट्रो के माध्यम से, स्टेशनों की सूची देखें, Delhi Panipat RRTS Corridor

Vande Bharat Train on New Routes

Delhi Panipat RRTS Corridor: दिल्ली-मुरथल राष्ट्रीय राजधानी में और उसके आसपास सबसे व्यस्त सड़क मार्गों में से एक है। मुरथल में कई मशहूर ढाबे हैं और लोग लॉन्ग ड्राइव के लिए वहां जाते हैं। दिल्ली से मुरथल पहुंचने में करीब डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता है। यह रोड ड्राइव लगभग 70 किलोमीटर है। हालांकि, दिल्ली और करनाल के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर बनने के बाद इस सड़क रूट को महज 30 मिनट में कवर किया जा सकेगा।

दिल्ली और करनाल के बीच अभी यात्रा करने में 2.5 घंटे लगते हैं। Delhi Murthal Karnal RRTS कॉरिडोर बनने के बाद सिर्फ 1 घंटे का समय लगेगा और वहीँ महज 1.5 घंटे में जनता हिसार पहुंच सकेगी। हर 10 मिनट में एक मेट्रो ट्रेन होगी।

Delhi Panipat RRTS Corridor

Delhi Murthal Karnal RRTS कॉरिडोर पर कुल 17 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। ये स्टेशन हैं Sarai Kale Khan, Indraprastha, Kashmere Gate, Burar Crossing, Mukarba Chowk, Alipur, Kundli, KMP Expressway Interchange, Rajiv Gandhi Education City, Murthal, Barhi-Ganaur, Samalkha, Panipat South, Panipat North, Panipat Depot, IOCL Panipat, Gharaunda, Madhuban और Karnal.

इस लाइन को दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कहा जाता है। कॉरिडोर की टोटल लंबाई 103 किमी है। इस रूट पर ट्रेन की औसत गति 120 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा होगी। इस रूट से दिल्ली से पानीपत तक पहुंचने में महज एक घंटा लगेगा।

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन दिल्ली-अलवर और दिल्ली-मेरठ लाइनों के लिए इंटरचेंज सुविधाओं की अनुमति देगा। दो स्टेशन अंडरग्राउंड रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *